स्कूली वाहनों की सुरक्षा जांच को गोपेश्वर में चला संयुक्त चेकिंग अभियान

  • मानकों की अनदेखी पर स्कूल प्रबंधन और वाहन चालकों पर होगी कार्रवाई

गोपेश्वर (चमोली)। स्कूली बच्चों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और यातायात पुलिस ने सोमवार को गोपेश्वर में संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान स्कूल बसों, वैन और अन्य स्कूली वाहनों का निरीक्षण कर सुरक्षा मानकों और यातायात नियमों की जांच की गई।

उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के निर्देश पर 16 से 22 नवंबर तक प्रदेशभर में स्कूली वाहनों की सघन जांच की जा रही है। इसी कड़ी में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव पुनीत कुमार और यातायात निरीक्षक दिगंबर उनियाल ने गोपेश्वर में अभियान चलाया।

अभियान के दौरान वाहन चालकों और परिचालकों को निर्धारित गति सीमा का पालन करने, क्षमता से अधिक बच्चों को नहीं बैठाने और बच्चों के चढ़ने-उतरने के दौरान विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए। स्कूल प्रबंधन को भी बच्चों की सुरक्षित यात्रा के लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा गया।

अभियान के दौरान स्पष्ट किया कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा में लापरवाही, निर्धारित मानकों के उल्लंघन और यातायात नियमों की अनदेखी पर वाहन चालकों के साथ संबंधित स्कूल प्रबंधन के विरुद्ध भी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

 

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्यमंत्री धामी ने सपरिवार की डिजिटल स्व-गणना, प्रदेशवासियों से जनगणना-2027 में सक्रिय भागीदारी की अपील

Mon Nov 16 , 2026
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री आवास में सपरिवार जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के अंतर्गत डिजिटल माध्यम से स्व-गणना (सेल्फ एन्यूमरेशन) की। मुख्यमंत्री ने स्वयं अपने परिवार से संबंधित आवश्यक विवरण ऑनलाइन दर्ज कर जनगणना प्रक्रिया में सहभागिता की। उन्होंने प्रदेशवासियों से भी इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय अभियान […]

You May Like

Share
error: Content is protected !!