आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं में नाराजगी, 17 से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार

गोपेश्वर (चमोली)। लंबित मांगों पर शासन-प्रशासन की ओर से ठोस निर्णय नहीं लिए जाने से आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का आक्रोश बढ़ गया है। आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ता संयुक्त संगठन मोर्चा, उत्तराखंड ने 17 नवंबर से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार शुरू करने का निर्णय लिया है। इसके तहत चमोली जिले में पोषण ट्रैकर, बीएलओ ड्यूटी समेत सभी ऑनलाइन और ऑफलाइन विभागीय कार्यों का बहिष्कार करेंगी।

सोमवार को संगठन की जिला उपाध्यक्ष उमा चंदोला ने जिला कार्यक्रम अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर आंदोलन के निर्णय की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि 9 नवंबर को भी संगठन की ओर से मांगों को लेकर ज्ञापन दिया गया था, लेकिन अब तक कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई है। ऐसे में संगठन ने 17 नवंबर से आगामी आदेश तक कार्य बहिष्कार जारी रखने का निर्णय लिया है।

दशोली विकासखंड की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं ने भी ब्लॉक अध्यक्ष मंजू सती के नेतृत्व में बाल विकास परियोजना अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। कार्यकत्रियों ने कहा कि मांगों पर ठोस और लिखित आदेश जारी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

इस दौरान मंजू सती, उमा देवी, सरिता, गुड्डी सती, विजया, कविता, रीना, उजला पुरोहित पंत, रेखा पुरोहित, मंजू रावत, कस्तूरा आदि शामिल रही।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जनता मिलन में डीएम गौरव कुमार के सामने पहुंचीं 15 शिकायतें, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

Tue Nov 17 , 2026
गोपेश्वर (चमोली)। जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को जिला सभागार गोपेश्वर में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में 15 शिकायतें दर्ज की गईं। फरियादियों ने आवास, पेंशन, उपचार के लिए आर्थिक सहायता, सोलर लाइट और बिजली से जुड़ी समस्याएं उठाईं। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का प्राथमिकता से […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!