बदरीनाथ हाइवे पर अनियंत्रित ट्रक ने बस और कार को मारी टक्कर, दो घायल

गोपेश्वर (चमोली)। बदरीनाथ हाइवे पर देवलीबगड़ बैंड के पास रविवार को एक अनियंत्रित ट्रक ने बस और कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार महिला और चालक घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए कर्णप्रयाग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।

वर्चुअल थाना पुलिस के मुताबिक बदरीनाथ हाइवे पर चमोली की ओर से आ रहा ट्रक संख्या यूके13सीए-3917 देवलीबगड़ बैंड के पास अनियंत्रित हो गया। ट्रक ने ऋषिकेश की ओर से आ रही बस संख्या यूके07पीए-7700 को टक्कर मारने के बाद गलत दिशा में जाकर कार संख्या यूके08टीए-5500 को भी टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार नार्थ गोवा निवासी रूबी मंगरीश पत्नी मंगरीश नंद करनी और कार चालक ताज सिंह के सिर में चोट आई। दोनों को उपचार के लिए कर्णप्रयाग अस्पताल में भर्ती किया गया।

दुर्घटना में ट्रक, बस और कार क्षतिग्रस्त हुए हैं। ट्रक चालक की पहचान श्रीनगर निवासी सुरेंद्र रावत के रूप में हुई है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

 

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

SCERT-डायट का बने एकल अकादमिक ढांचा, एलटी शिक्षकों को TET से रखा जाए मुक्त – विनय थपलियाल

Mon Oct 5 , 2026
देहरादून। उत्तराखंड में शिक्षक शिक्षा व्यवस्था को अधिक प्रभावी और अकादमिक रूप से मजबूत बनाने के लिए एससीईआरटी के अध्यक्ष विनय थपलियाल ने SCERT और DIET के लिए एकीकृत एवं विशेषज्ञता आधारित अकादमिक ढांचा विकसित करने की मांग उठाई है। इस संबंध में उन्होंने रविदर्शन तोपाल के साथ कैबिनेट मंत्री […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!