थैंग में पहली बार गूँजी महिला सशक्तीकरण की गूँज

थैंग (चमोली। जनपद के दूरस्थ ग्राम सभा थैंग में इस वर्ष का अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया, जहाँ पहली बार इस वैश्विक पर्व को बड़े उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। ग्राम प्रधान मीरा देवी के विशेष मार्गदर्शन और सहयोग से आयोजित इस गौरवशाली कार्यक्रम का नेतृत्व बीडीसी सदस्य रमा देवी तथा महिला मंगल दल की अध्यक्षा ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में गांव की महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा और अभूतपूर्व उत्साह के साथ शिरकत की, जिससे पूरा वातावरण नई ऊर्जा से भर उठा। इस दौरान आयोजित गोष्ठी में वक्ताओं ने महिलाओं के संवैधानिक अधिकारों, उच्च शिक्षा की अनिवार्यता और आर्थिक स्वावलंबन पर विशेष जोर दिया। वक्ताओं ने प्रेरित करते हुए कहा कि जब गांव की महिलाएं सशक्त और शिक्षित होंगी, तभी समाज और राष्ट्र का वास्तविक विकास संभव है। कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं को समाज की मुख्यधारा में सक्रिय भागीदारी निभाने और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का संकल्प दिलाया गया। पहली बार हुए इस भव्य आयोजन ने गांव की मातृशक्ति के भीतर आत्मविश्वास का एक नया संचार किया है।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

टिहरी लेक फेस्टिवल–2026 : थात से खैंट पर्वत तक 10 किलोमीटर ट्रैक सफलतापूर्वक संपन्न

Sun Mar 8 , 2026
टिहरी : टिहरी लेक फेस्टिवल–2026 के तीसरे दिन निर्धारित कार्यक्रमों के अंतर्गत प्रतापनगर क्षेत्र के थात से खैंट पर्वत तक 10 किलोमीटर (आना–जाना) का पैदल ट्रैक सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस ट्रैकिंग अभियान में कुल 38 सदस्यीय दल ने प्रतिभाग किया, जो सुरक्षित रूप से ट्रैक पूरा कर अपने गंतव्य पर […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!