सैंजी में लगा बहुउद्देश्यीय शिविर, 36 शिकायतें दर्ज, 96 को मिला योजनाओं का लाभ

पाबौ : राज्य सरकार के महत्वाकांक्षी अभियान ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ के तहत विकासखंड पाबौ की न्याय पंचायत सैंजी में बहुउद्देश्यीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों ने संयुक्त रूप से जनसमस्याओं का समाधान करते हुए पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ प्रदान किया।

शिविर में कुल 36 शिकायतें दर्ज की हुई, जिनमें से अधिकांश का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। शेष प्रकरणों को संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई हेतु प्रेषित किया गया। इसके अलावा 96 पात्र व्यक्तियों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया गया। शिविर की अध्यक्षता तहसीलदार दीवान सिंह राणा ने की। इस अवसर पर स्वास्थ्य, समाज कल्याण, बाल विकास, वन, राजस्व, आयुर्वेदिक एवं यूनानी, पशुपालन, कृषि, उद्यान सहित कुल 23 विभागों ने अपने-अपने स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी दी तथा आवेदन स्वीकार किए।

तहसीलदार ने कहा कि सरकार की मंशा है कि दूरस्थ क्षेत्रों तक योजनाओं का लाभ सीधे आमजन तक पहुंचे। इसी उद्देश्य से बहुउद्देश्यीय शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि शिविर में प्राप्त अधिकांश शिकायतों का त्वरित निस्तारण कर दिया गया है, जबकि शेष मामलों में संबंधित विभागों को समयबद्ध कार्रवाई को कहा। उन्होंने अधिकारियों को कहा जनसमस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा पात्र व्यक्तियों को योजनाओं से वंचित न रखा जाए।

इस अवसर पर नोडल अधिकारी शिविर एवं अधिशासी अभियंता ग्रामीण निर्माण विभाग विनोद जोशी, पशुधन प्रसार अधिकारी प्रियंका गड़िया, पूर्ति निरीक्षक हमेंद्र कुमार, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी प्रवेश डोभाल सहित अन्य अधिकारी और स्थानीय लोग उपस्थित थे।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्री झण्डे जी मेले की भव्यता बढ़ाने पंजाब से पहुंची पैदल संगत, पुष्प वर्षा व श्री गुरु राम राय जी महाराज के जयकारों के साथ हुआ श्री दरबार साहिब में पैदल संगत का भव्य स्वागत

Sun Mar 1 , 2026
 श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज की अगुआई में मेला आयोजन समिति व दूनवासियों ने किया स्वागत देहरादून। पंजाब के विभिन्न हिस्सों से 150 सदस्यीय पैदल संगत का जत्था रविवार शाम को श्री दरबार साहिब पहुंचा। शाम 5ः00 बजे श्री दरबार साहिब देहरादून के दर्शनी गेट पहुंचते ही पैदल संगत का […]

You May Like

Share
error: Content is protected !!