भूस्खलन से गंगोत्री और यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग कई स्थानों पर बाधित, यात्रियों से सतर्क रहने की अपील

उत्तरकाशी। लगातार हो रही बारिश के चलते उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री और यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूस्खलन का सिलसिला जारी है। पहाड़ियों से लगातार पत्थर और मलबा गिरने के कारण दोनों प्रमुख धामों को जोड़ने वाले मार्ग कई स्थानों पर बाधित हो गए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग धरासू स्थित नालू पानी के पास भूस्खलन के कारण अवरुद्ध हो गया है। वहीं यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिलाई बैंड, दुर्बिल, जंगलचट्टी और स्यानाचट्टी के पास लगातार पत्थर और मलबा गिरने से यातायात प्रभावित है।

मार्ग बाधित होने से चारधाम यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन की ओर से मार्ग खोलने के लिए संबंधित विभागों की टीमें मशीनों के साथ मौके पर जुटी हुई हैं और मलबा हटाने का कार्य जारी है।

प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले मार्ग की ताज़ा स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त करें तथा मौसम और प्रशासन की एडवाइजरी का पालन करें। लगातार बारिश के चलते पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन की आशंका बनी हुई है, इसलिए अनावश्यक यात्रा से बचने की भी सलाह दी गई है।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड कांग्रेस की नई प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, 2027 चुनाव के लिए संगठन को धार देने की तैयारी

Sat Aug 8 , 2026
देहरादून। उत्तराखंड में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने प्रदेश संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए नई प्रदेश कार्यकारिणी का गठन कर दिया है। संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और चुनावी रणनीति को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पार्टी […]

You May Like

Share
error: Content is protected !!