देहरादून में 17 हजार से अधिक उपभोक्ताओं को मिली गैस, बैकलॉग खत्म करने में जुटा प्रशासन

देहरादून : एलपीजी गैस की कालाबाजारी रोकने तथा शत प्रतिशत होमडिलिविरी सुनिश्चित करवाने के जिलाधिकारी सविन बसंल के निर्देशों के अनुपालन में जिले में क्षेत्रवार क्यूआरटी टीम गठित की गई है। क्यूआरटी टीम आज क्षेत्रवार गैस एजेंसियों के निरीक्षण करते हुए एलपीजी गैस की मांग, आपूर्ति आदि सभी गतिविधियों देखी। 
जिला प्रशासन द्वारा प्रसारित  1077, 0135-2626066, 2726066  और व्हाट्सएप नंबर 7534826066 के माध्यम से कुल 37  शिकायतें एलपीजी गैस की आपूर्ति के सम्बन्ध में दर्ज हुई है, वही कंट्रोलरूम में मौजूद जिला खाद्य पूर्ति विभाग, देहरादून में एलपीजी गैस की आपूर्ति, सिलेंडर उपलब्धता या अन्य किसी प्रकार की समस्या को लेकर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में आज लगभग 17705 अधिक उपभोक्ताओं को घरेलू तथा 384 उपभोक्ताओं को व्यवसायिक गैस सिलेंडर की आपूर्ति की गई है। जबकि घरेलू गैस सिलेंडर में 90 हजार के लगभग बैकलॉग है। एलपीजी का घरेलू 37488 तथा व्यवसायिक का 1616 स्टॉक उपलब्ध है। बैकलॉग का कारण पिछलें दिनों  03 दिन जब बुंकिग सॉफ्टवेयर में क्राईसिस आ गई थी तो मैन्युअल रजिस्टर में अंकन कर उपभोक्ताओं को गैस की आपूर्ति की गई, जिसकी लगभग 25 हजार से अधिक की एन्ट्री साफ्टवेयर पर अद्यतन की जा रही है। घरेलू के साथ ही व्यवसायिक एलपीजी गैस सिलेंडर का लोड निंरतर बढाया जा रहा है।    

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

एमडीडीए की योजनाओं पर बढ़ा भरोसा, ISBT और आमवाला तरला के सभी HIG फ्लैट बुक, “पहले आओ-पहले पाओ” मॉडल हिट, कम कीमत और बेहतर गुणवत्ता के दम पर MDDA बना लोगों की पहली पसंद

Sat Mar 21 , 2026
निजी हाउसिंग प्रोजेक्ट्स पर भारी पड़ रही एमडीडीए की सस्ती और भरोसेमंद योजनाएं देहरादून : देहरादून में मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) की आवासीय योजनाएं अब आमजन की पहली पसंद बनती जा रही हैं। उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के नेतृत्व में संचालित योजनाओं को जबरदस्त प्रतिसाद मिला है। आईएसबीटी हाउसिंग योजना […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!