फर्जी प्रमाण पत्र मामले में पिछले पाँच साल के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कोटे से हुई भर्तियों की हो जाँच – उत्तराखण्ड विकास पार्टी

कोटद्वार। उत्तराखण्ड विकास पार्टी ने फर्जी प्रमाण पत्र मामले में पिछले पाँच साल के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कोटे से हुई भर्तियों की जाँच की मांग की।

उत्तराखण्ड विकास पार्टी के अध्यक्ष मुजीब नैथानी ने कहा कि इस फर्जीवाड़े में रूपेश पंडित की कार्यशैली बताती है कि यह काम पहली बार नहीं हो रहा था और रूपेश पंडित को इस काम का पूर्व अनुभव था।

इस काम में प्रमाणपत्र बनाने में हुई तेजी बताती है कि प्रमाणपत्र बनाने की प्रक्रिया में सम्मिलित हर व्यक्ति के लिए ये काम कोई पहली बार नहीं था। उन्होंने कहा कि गढ़वाली और कुमाऊँनी छात्रों के जीवन के साथ हमारे ही राज्य में ऐसा खिलवाड़ राज्य के बाहर के लोग करें ऐसा नहीं होने दिया जायेगा।

उन्होंने मांग की कि पाँच साल पहले तक एमबीबीएस कोर्स में हुये दाखिलों में इस तरह के फर्जीवाड़े की जाँच एक एसआईटी बना कर की जाय ताकि उत्तराखण्ड के युवाओं के साथ इस तरह के छल न हो पाये।

 

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम् भारतीय ज्ञान परंपरा और आधुनिक शिक्षा के समन्वय का बनेगा सशक्त केंद्र – मुख्यमंत्री

Sat Sep 26 , 2026
हरिद्वार : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को पतंजलि वेलनेस योगग्राम, ग्राम औरंगाबाद, हरिद्वार में प्रथम पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम् के उद्घाटन समारोह में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने गुरुकुलम् के शुभारंभ पर योगगुरु स्वामी रामदेव, आचार्य बालकृष्ण तथा समस्त पतंजलि परिवार को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि […]

You May Like

Share
error: Content is protected !!