प्रभारी डीएम वरुणा अग्रवाल ने टिहरी झील में क्षतिग्रस्त फ्लोटिंग हट्स का निरीक्षण कर लिया जायजा, दिए निर्देश

टिहरी : टिहरी बांध की झील में बीते शनिवार शांय को आंधी-तूफान के चलते झील में स्थित फ्लोटिंग हट्स की जेटी क्षतिग्रस्त हो गई थी। जिसके चलते फ्लोटिंग हट्स दो हिस्सों में बंटकर रह गई। इस दौरान फ्लोटिंग हट्स में ठहरे करीब 30 पर्यटकों को कोटी कॉलोनी में तैनात एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंच कर सकुशल रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। जिसके बाद रविवार को इस घटना को लेकर प्रभारी जिलाधिकारी/ सीडीओ वरुणा अग्रवाल ने पहुंचकर मौका का मुआयना किया और फ्लोटिंग हट्स के जेटी को हुए नुकसान का जायजा लिया।

इस दौरान प्रभारी जिलाधिकारी वरुणा अग्रवाल ने कहा कि एसडीएम कमलेश मेहता के नेतृत्व में पांच सदस्य विशेषज्ञों की जांच कमेटी गठित की है। जो टीम के द्वारा फ्लोटिंग हट्स की सेफ्टी ऑडिट करेगी सेफ्टी ऑडिट आने के बाद ही फ्लोटिंग हट्स का संचालन करने की अनुमति दी जाएगी। इस मौके पर एसडीएम टिहरी कमलेश मेहता, तहसीलदार धीरज राणा, जिला विकास पर्यटन अधिकारी सोबत सिंह राणा, अधिशात्री अभियंता लोक निर्माण विभाग योगेश कुमार, सीओ चंद्र मोहन सिंह, एसडीआरएफ के अधिकारी उपस्थित रहे ।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भगवंत ग्लोबल विश्वविद्यालय में 4 मई को रक्तदान शिविर, छात्र-छात्राएं करेंगे सहभागिता

Mon May 4 , 2026
कोटद्वार : भाबर स्थित भगवंत ग्लोबल विश्वविद्यालय में उच्च शिक्षा विभाग उत्तराखण्ड, वीरा फाउण्डेशन व नौनी फाउण्डेशन के सहयोग से  4 मई 2026 को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति प्रो. पी. एस. राणा ने बताया कि रक्तदान महादान है। उन्होंने कहा कि जहां इससे रक्त […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!