पौड़ी गढ़वाल : तीन दिवसीय विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर का समापन, 178 मरीजों ने अंतिम दिन उठाया लाभ

पौड़ी : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सेवा, सुशासन और समर्पण संकल्प के तहत जिला चिकित्सालय पौड़ी में 31 जुलाई से 2 अगस्त तक आयोजित तीन दिवसीय विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर का रविवार को समापन हो गया। शिविर के अंतिम दिन 178 मरीजों ने विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक परामर्श देने के साथ निःशुल्क दवाइयां भी वितरित की।

आयोजित शिविर में हड्डी रोग, नेत्र रोग, नाक-कान-गला (ईएनटी), फिजिशियन एवं महिला रोग विशेषज्ञों ने मरीजों की जांच की। इसके साथ ही निःशुल्क एक्स-रे, प्रयोगशाला जांच, गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच, टीबी स्क्रीनिंग तथा एनसीडी स्क्रीनिंग की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई। स्वास्थ्य जांच में 18 लोगों की एनसीडी स्क्रीनिंग (हाइपरटेंशन, डायबिटीज एवं ओरल कैंसर), 12 मरीजों की टीबी जांच, 76 प्रयोगशाला जांच, 45 एक्स-रे, 17 नेत्र रोगियों तथा 21 महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई।

इस अवसर पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अलीशा सचदेवा, डॉ. मयंक चौहान, डॉ. रूपा, डॉ. गौरव शर्मा, एएनएम नीलम नेगी, नीति डोभाल, ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक विवेक घिल्डियाल सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

धर्मपुर के सिद्धपीठ प्राचीन श्री शिव मंदिर में भव्य कलश यात्रा के साथ श्री शिव महापुराण कथा का शुभारंभ

Mon Aug 3 , 2026
धर्मपुर के प्राचीन शिव मंदिर में भव्य कलश यात्रा के साथ श्री शिव महापुराण कथा ज्ञान महायज्ञ का शुभारंभ देहरादून : सावन माह की आध्यात्मिक आस्था और शिव भक्ति के वातावरण के बीच धर्मपुर चौक स्थित सिद्धपीठ प्राचीन श्री शिव मंदिर में रविवार को दिव्य एवं भव्य संगीतमय श्री शिव […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!