मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दी बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं

  • महात्मा बुद्ध का अहिंसा, करुणा और शान्ति का संदेश सम्पूर्ण मानवता के लिए है अमूल्य निधि – मुख्यमंत्री

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर सभी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। बुद्ध पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर जारी संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि महात्मा बुद्ध का अहिंसा, करुणा और शान्ति का संदेश सम्पूर्ण मानवता के लिए अमूल्य निधि है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि महात्मा बुद्ध की शिक्षा हमें जीवन में नैतिक मूल्यों और अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित करती है। महात्मा बुद्ध ने विश्व कल्याण के लिए मैत्री भावना तथा बिना किसी भेदभाव के संगठित रहने पर बल दिया। मानव मात्र के लिए उनके संदेश सदैव ही प्रासंगिक बने रहेंगे।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

UKSSSC भर्ती परीक्षा स्थगित, युवाओं को बड़ा झटका

Thu Apr 30 , 2026
देहरादून : उत्तराखण्ड में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हजारों युवाओं के लिए एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने अचानक समूह ‘ग’ (Group C) भर्ती परीक्षा को स्थगित कर दिया है। यह फैसला ठीक उस समय लिया गया है […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!