मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मेलघाट रोड में की स्थानीय दुकान से खरीदारी,वोकल फॉर लोकल को दिया बढ़ावा

खटीमा : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने छठ पूजा पर्व से वापस लौटते समय अपने जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान खटीमा में एक अनूठी सहजता का परिचय दिया। इस दौरान उन्होंने मेलाघाट रोड स्थित प्रदीप एंड कंपनी की दुकान पर रुककर साड़ी खरीदी। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर स्थानीय व्यापारियों और दुकान स्वामियों से संवाद किया तथा उनके व्यापारिक हाल-चाल की जानकारी ली। एक स्थानीय प्रतिष्ठान से साड़ी खरीद कर उन्होंने वोकल फॉर लोकल और लघु व्यवसायियों को प्रोत्साहित करने का संदेश दिया।मुख्यमंत्री की इस आत्मीय और सरल पहल से दुकान के स्वामियों तथा स्थानीय व्यापारियों में विशेष उत्साह व प्रसन्नता का वातावरण देखने को मिला।

 

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अंकिता हत्याकांड : पहली बार मीडिया के सामने आए पुलकित आर्य के पिता विनोद आर्य, बोले-मामले में कोई VIP नहीं

Mon Nov 16 , 2026
हरिद्वार। बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड के मुख्य आरोपी पुलकित आर्य के पिता एवं भाजपा के पूर्व दर्जाधारी विनोद आर्य रविवार को पहली बार मीडिया के सामने आए। हरिद्वार प्रेस क्लब में अपने अधिवक्ता अनुज पुंडीर के साथ आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने मामले को लेकर कई दावे किए। विनोद आर्य और […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!