चक्रव्यूह के मंचन के कलाकारों को किया सम्मानित

गोपेश्वर (चमोली)। महाभारत के चक्रव्यूह प्रसंग को मंच पर जीवंत करने वाली अक्षत नाट्य संस्था के कलाकारों को राजकीय इंटर कॉलेज गोपेश्वर के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बदरीनाथ विधायक लखपत बुटोला ने सम्मानित किया।

इस मौके पर विधायक लखपत बुटोला ने कहा कि रंगमंच हमारी सांस्कृतिक और पौराणिक विरासत को जीवंत रखने का सशक्त माध्यम है। चक्रव्यूह जैसे प्रसंगों का मंचन नई पीढ़ी को भारतीय इतिहास, परंपराओं और गौरवशाली संस्कृति से जोड़ता है। उन्होंने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद अक्षत नाट्य संस्था के कलाकारों ने जिस समर्पण और मेहनत से इस प्रस्तुति को तैयार किया, वह सराहनीय है। स्थानीय कलाकारों को प्रोत्साहन और बेहतर मंच मिलना चाहिए, ताकि क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान को व्यापक स्तर पर पहुंचाया जा सके।

अति विशिष्ट अतिथि हरिकृष्ण भट्ट ने भी संस्था के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन लोक संस्कृति और रंगमंच की परंपरा को मजबूत करते हैं। अक्षत नाट्य संस्था की ओर चक्रव्यूह का मंचन गोपेश्वर के साथ देहरादून के रेंजर्स ग्राउंड में आयोजित विरासत कार्यक्रम और गढ़वाल सभा में भी किया गया था।

इस दौरान रेडक्रॉस सोसायटी के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश डोभाल, व्यापार संघ अध्यक्ष विनोद जोशी, ऊषा रावत, दीपक भट्ट, प्रीति नेगी, राकेश बिष्ट, संस्था अध्यक्ष विजय वशिष्ठ, कमल किशोर डिमरी, ओमप्रकाश पुरोहित, दीवान सिंह नेगी, धीरू बिष्ट, अमित मिश्रा, संजू झिक्वाण, धीरेन्द्र गरोड़िया, मंजू बिष्ट, धीरज राणा, ललित किमोठी आदि मौजूद रहे।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखण्ड की अद्वैता काला बनीं प्रसार भारती की प्रधान सलाहकार

Mon Nov 16 , 2026
पौड़ी गढ़वाल : उत्तराखंड की प्रतिभाएं लगातार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रही हैं। इसी कड़ी में पौड़ी गढ़वाल के सुमाड़ी गांव की मूल निवासी अद्वैता काला ने एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। उन्हें देश के सार्वजनिक प्रसारक प्रसार भारती का प्रधान सलाहकार (Principal Advisor) […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!