पार्किंग में खड़ी बोलेरो में लगी आग, कई वाहन बाल-बाल बचे

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर स्थित विकास भवन के समीप नगर पालिका की पार्किंग में रविवार को खड़ी एक बोलेरो में अचानक आग लग गई। वाहन से उठती आग की लपटों से पार्किंग में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर तत्काल पहुंची फायर सर्विस की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझाने से पार्किंग में खड़े कई अन्य वाहन इसकी चपेट में आने से बच गए।

वर्चुअल थाने से मिली जानकारी के अनुसार फायर स्टेशन गोपेश्वर को विकास भवन के समीप नगर पालिका की पार्किंग में खड़ी बोलेरो में आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही फायर सर्विस की टीम मोटर फायर इंजन के साथ मौके पर पहुंची। उस समय बोलेरो से आग की तेज लपटें उठ रही थी। टीम ने होज रील के माध्यम से पानी की बौछार कर आग बुझाने का अभियान शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। फायर सर्विस की तत्परता से आग आसपास खड़े अन्य वाहनों तक नहीं पहुंच सकी और बड़ा हादसा टल गया। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

आग बुझाने वाली टीम में लीडिंग फायरमैन अतर सिंह राणा, चालक नितिन जोशी, फायरमैन परविंद्र सिंह चैहान, प्रेम प्रकाश, पवन सिंह रावत, सरस्वती शामिल रहे।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बदरीनाथ धाम में पंच पूजा का चौथा दिन, माता लक्ष्मी को दिया मंदिर आने का निमंत्रण

Mon Nov 16 , 2026
सोमवार को शीतकाल के लिए बंद होंगे कपाट, फूलों से सज रहा मंदिर गोपेश्वर (चमोली)। बदरीनाथ धाम में रविवार को बर्फबारी के बीच कपाट बंद होने की धार्मिक प्रक्रिया के तहत पंच पूजाओं का चौथा दिन संपन्न हुआ। इस दौरान माता लक्ष्मी को भगवान बदरीविशाल के गर्भगृह में विराजमान होने […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!