गांधी जयंती की तैयारियों को लेकर प्रशासन की बैठक

गोपेश्वर (चमोली)। गांधी जयंती पर इस बार चमोली में सुबह की शुरुआत स्वच्छता अभियान से होगी। दो अक्टूबर को सुबह आठ से नौ बजे तक जिलेभर के सरकारी कार्यालयों में सफाई अभियान चलेगा। इसके बाद विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

मंगलवार को विकास भवन सभागार में अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश की अध्यक्षता में हुई बैठक में तैयारियों की समीक्षा की गई। उन्होंने जिला, तहसील और विकासखंड स्तर पर प्रभात फेरी निकालने और गांधी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता, नशामुक्ति व सद्भावना के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के निर्देश दिए। विद्यालयों और महाविद्यालयों में गांधी के जीवन एवं विचारों पर प्रतियोगिताएं होंगी। वहीं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उनके जीवन, सादगी और राष्ट्रसेवा को याद करते हुए ‘जय जवान-जय किसान’ का संदेश दिया जाएगा।

वन क्षेत्रों में वन विभाग तथा नगर निकाय और ग्राम पंचायतें अपने-अपने क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाएंगी। खादी एवं ग्रामोद्योग के स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी, चरखा-खादी कार्यक्रम और जिला व विकासखंड स्तर पर खेलकूद प्रतियोगिताएं भी आयोजित होंगी। अपर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को सभी कार्यक्रम समय पर कराने और स्वच्छता को लेकर व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए।

इस दौरान अधिशासी अभियंता जल संस्थान संजय कुमार, जिला क्रीड़ा अधिकारी मोहित सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी पंकज उप्रेती समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बनाला परियोजना की पाइप लाइन में रिसाव, कांडई मार्ग पर आया मलबा

Thu Oct 1 , 2026
गोपेश्वर (चमोली)। बनाला लघु जल विद्युत परियोजना (15 मेगावाट) में मंगलवार को पाइपलाइन से अचानक पानी का रिसाव होने से कांडई संपर्क मार्ग पर मलबा आ गया। सूचना मिलते ही प्रशासन और संबंधित विभागों ने मौके पर मशीनरी भेजकर मार्ग से मलबा हटाया और कुछ ही समय में यातायात सुचारू […]

You May Like

Share
error: Content is protected !!