सरतोली में महिला जागरूकता बैठक आयोजित, घरेलू हिंसा कानून व साइबर सुरक्षा की दी जानकारी

​दशौली। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के तत्वाधान में मंगलवार को ग्राम सरतोली में एक जन जागरूकता बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सखी वन स्टॉप सेंटर की केंद्र प्रशासक रश्मि रावत ने महिलाओं को उनके अधिकारों और ‘घरेलू हिंसा से संरक्षण अधिनियम 2005’ की बारीकियों से अवगत कराया।

​क्षेत्रीय सुपरवाइजर शिवदेई देवी ने विभागीय योजनाओं की जानकारी देते हुए आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया, जबकि केस वर्कर सोनी भंडारी ने साइबर क्राइम से बचाव और महिला हेल्पलाइन नंबर 181 की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर ग्राम प्रधान महेंद्र सिंह बिष्ट, REAP परियोजना के प्रतिनिधि, आंगनबाड़ी कार्यकर्ती अनीता व अंजू रावत सहित महिला मंगल दल और स्वयं सहायता समूहों की भारी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पर्वतीय क्षेत्रों में गैस रीफिलिंग पर ओटीपी की बाधा, उपभोक्ताओं ने जताई नाराज़गी

Wed Mar 11 , 2026
चमोली। जनपद के पर्वतीय क्षेत्रों में रसोई गैस रीफिलिंग के दौरान ओटीपी (OTP) की समस्या सामने आई है.स्थानीय उपभोक्ता बंसती देवी, प्रीति देवी, मंजू देवी, पुष्पा राणा और ललित खंडूरी ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि डिजिटल व्यवस्था के नाम पर बुनियादी सुविधाओं के लिए जनता को परेशान किया […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!