अनियंत्रित वाहन गहरी खाई में गिरा, SDRF का त्वरित रेस्क्यू चालक की मौत, एक घायल बचाया गया

टिहरी। रविवार को प्रातः समय लगभग 04:40 बजे थाना घनसाली से SDRF को सूचना प्राप्त हुई कि घुत्तू के समीप एक पिकअप वाहन खाई में गिर गया है। उक्त सूचना पर SDRF पोस्ट घनसाली से उप निरीक्षक गब्बर सिंह के नेतृत्व में टीम तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई। एसडीआरएफ टीम को घटनास्थल पर पहुंचने पर ज्ञात हुआ कि एक पिकअप वाहन (UK 07 CD 0854) अनियंत्रित होकर लगभग 100 मीटर गहरी खाई में गिर गया था, जिसमें दो व्यक्ति एवं एक खच्चर सवार थे। SDRF टीम द्वारा त्वरित रेस्क्यू अभियान चलाते हुए कड़ी मशक्कत कर एक व्यक्ति को घायल अवस्था में खाई से सुरक्षित बाहर निकालकर उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया। दुर्भाग्यवश वाहन चालक एवं खच्चर की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो चुकी थी। टीम द्वारा चालक के शव को बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

घायल व्यक्ति
पूरन सिंह पुत्र रूप चंद्र सिंह उम्र – 55 वर्ष निवासी ग्राम साथियाला पट्टी भिलग टिहरी गढ़वाल।

मृतक का नाम –
बॉबी पुत्र जगबीर लाल उम्र लगभग-28 वर्ष निवासी खलासी पट्टी पालीगढ़

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आर्मी पब्लिक स्कूल लैंसडाउन का कालागढ़ टाइगर रिजर्व का शैक्षणिक भ्रमण

Mon Apr 13 , 2026
लैंसडाउन : जीआरआरसी के तत्वावधान में कक्षा 7 एवं 8 के 47 विद्यार्थियों के लिए विद्यालय के चेयरमैन ब्रिगेडियर विनोद सिंह नेगी, वी.एस.एम तथा तरुण एस, डी.एफ.ओ कालागढ़ टाइगर रिजर्व के सहयोग से टाइगर रिजर्व का एक शैक्षणिक एवं वन्य जीव जागरूकता भ्रमण आयोजित किया गया। इस भ्रमण का मुख्य […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!