कर्णप्रयाग में जाम से यात्रियों की बढ़ी परेशानी, हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें

कर्णप्रयाग (चमोली) । नगर क्षेत्र में लगातार लग रहे जाम से यात्रियों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उमा तिराहा चौक से उमा लॉज तक करीब 500 मीटर क्षेत्र में दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगने से यातायात व्यवस्था चरमरा गई है।

स्थानीय लोगों के अनुसार गांधीनगर के पास बदरीनाथ हाईवे पर सड़क उबड़-खाबड़ और गड्ढों से भरी होने के कारण जाम की स्थिति और गंभीर हो रही है। सड़क के संकरे और पथरीले हिस्सों में वाहनों की आवाजाही धीमी होने से लंबे समय तक वाहन फंसे रह रहे हैं।

जाम के चलते धूप में घंटों फंसे यात्रियों का धैर्य जवाब देने लगा है। वहीं पुलिस प्रशासन उमा तिराहा से गांधीनगर तक यातायात सुचारू कराने में जुटा हुआ है, लेकिन वाहनों का दबाव अधिक होने के कारण स्थिति सामान्य नहीं हो पा रही है।

स्थानीय निवासी मनोज, अतुल, दीपेंद्र, सौरभ, आशीष और अरुण ने नगर पालिका एवं प्रशासन से कर्णप्रयाग नगर में स्थायी यातायात व्यवस्था सुनिश्चित कर जाम से निजात दिलाने की मांग की है।

 
 
 

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Google और Samsung ने पेश किए Gemini AI स्मार्ट ग्लासेस, बिना फोन निकाले मिलेंगी कॉल…और भी बहुत कुछ

Wed May 20 , 2026
Google और Samsung ने Google I/O 2026 कीनोट के दौरान अपने नेक्स्ट-जेनरेशन AI स्मार्ट ग्लासेस पेश किए। ये स्मार्ट ग्लासेस तेजी से विस्तार कर रहे Android XR इकोसिस्टम का हिस्सा हैं, जिसे एक्सटेंडेड रियलिटी (XR) डिवाइसेस के लिए विकसित किया गया है। कंपनियों का दावा है कि ये डिवाइस यूजर्स […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!