चंबा में दर्दनाक हादसा: गहरी खाई में गिरी कार, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

डलहौजी/चंबा। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की जान चली गई। पठानकोट-भरमौर राष्ट्रीय राजमार्ग पर लाहाड़ गांव के पास एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक वर्षीय मासूम समेत सभी पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार परिवार चंडीगढ़ से मासूम का इलाज कराकर अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान लाहाड़ के पास कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं, लेकिन लगातार हो रही भारी बारिश और मार्ग बाधित होने के कारण राहत एवं बचाव कार्य में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

पुलिस ने मृतकों की पहचान चालक बचन सिंह, उनके पुत्र रिपन कुमार (हिमाचल प्रदेश पुलिस की सेकेंड आईआरबीएन में तैनात), पुत्रवधू रिम्पी, रिश्तेदार कीर्ति और एक वर्षीय बच्चे के रूप में की है।

सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

स्वच्छ, आधुनिक एवं पर्यावरण-अनुकूल परिवहन व्यवस्था के निर्माण के लिए सरकार प्रतिबद्ध – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

Tue Jul 28 , 2026
उत्तराखण्ड स्वच्छ गतिशीलता परिवर्तन नीति-के तहत 06 लाभार्थियों को सब्सिडी चेक किए प्रदान 05 अन्य लाभार्थियों की सब्सिडी एवं स्वीकृति प्रक्रिया पूर्ण मुख्यमंत्री ने 11 स्वच्छ ईंधन आधारित वाहनों को किया फ्लैग ऑफ देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!