लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुले, चार माह तक होंगे दर्शन

चमोली : जनपद के उच्च हिमालयी क्षेत्र में स्थित भ्यूंडार घाटी में 15,225 फीट की ऊंचाई पर स्थित लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट आज विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शुभ मुहूर्त में प्रातः 11 बजकर 15 मिनट पर श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए हैं। अब आगामी 4 माह तक श्रद्धालु यहां लक्ष्मण जी के दर्शन और पूजा अर्चना कर सकेंगे।

भ्यूंडार घाटी में दंडी पुष्कर्णी सरोवर के समीप स्थित यह पवित्र मंदिर सनातन आस्था के साथ ही प्राकृतिक सौंदर्य, आध्यात्म और हिमालयी संस्कृति का अद्भुत संगम है। पौराणिक मान्यता के अनुसार भगवान श्री राम के अनुज लक्ष्मण जी ने यहां त्रेतायुग में तपस्या की थी। जिसके चलते यह एकमात्र मंदिर है, जहां लक्ष्मण जी की पूजा अर्चना भगवान श्री राम और सीता माता के बिना की जाती है। कपाट खुलने के मौके पर यहां मंदिर समिति के सदस्य, स्थानीय ग्रामीण और श्रद्धालु मौजूद रहे।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026 : सीमांत क्षेत्र में पर्यटन, साहसिक खेल और वाइब्रेंट विलेज योजना को मिलेगी नई पहचान – डीएम गौरव कुमार

Fri May 22 , 2026
नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026 के सफल आयोजन को लेकर जिलाधिकारी ने ली विस्तृत समीक्षा बैठक स्वास्थ्य, सुरक्षा, संचार, पेयजल, आवास एवं इनर लाइन परमिट व्यवस्थाओं को समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के निर्देश 31 मई से 02 जून तक सीमांत क्षेत्र में आयोजित होगी अल्ट्रा रन एवं माउंटेन बाइक […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!