एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था पर कड़ी निगरानी, 31 प्रतिष्ठानों का किया औचक निरीक्षण

पौड़ी : जनपद पौड़ी गढ़वाल में एलपीजी गैस आपूर्ति प्रणाली को अधिक पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने तथा अनियमितताओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया के निर्देशानुसार गुरुवार को पूर्ति विभाग की टीमों द्वारा व्यापक स्तर पर औचक निरीक्षण अभियान संचालित किया गया। 

जिला पूर्ति अधिकारी अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि जनपद में अभियान के तहत 31 प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया। जिनमें कोटद्वार में 2 गैस गोदाम, पौड़ी में एक गैस गोदाम और 15 व्यवसायिक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। इसके अलावा पाबौ में एक गैस गोदाम और 10 व्यवसायिक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। साथ ही कोट खोलाचौरी व थलीसैंण में एक–एक गैस गोदामों का औचक निरीक्षण किया गया। 

उन्होंने बताया कि एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था को पारदर्शी बनाए रखने के लिए इस प्रकार के निरीक्षण नियमित रूप से किए जा रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि जहां भी किसी प्रकार की अनियमितता पायी जाएगी, वहां तत्काल प्रभाव से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही आगे भी ऐसे अभियान लगातार जारी रखे जाएंगे।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सामाजिक संगठन ने किया अच्छी चिकित्सकीय सेवा पर डाक्टर व सहकर्मी को सम्मानित

Thu Apr 16 , 2026
गोपेश्वर (चमोली)। जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने वाले चिकित्सकों तथा स्वास्थ्य कर्मियों को हमरू मुल्क, हमरू क्षेत्र के तत्वाधान में सम्मानित किया गया। हमरू मुल्क, हमरू क्षेत्र सामाजिक संगठन के तत्वाधान में एक अभिनव पहल के तहत जिला चिकित्सालय के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डा. अनुराग धनिक, […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!