लालढांग–चिल्लरखाल मार्ग पर स्थानीय वाहनों को मिली राहत

कोटद्वार : विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखण्ड एवं विधायक कोटद्वार ऋतु खण्डूडी भूषण ने लालढांग–चिल्लरखाल मोटर मार्ग के संबंध में केंद्रीय अधिकार प्राप्त समिति (CEC) द्वारा लिए गए निर्णय का स्वागत करते हुए इसे क्षेत्र की जनता के लिए बड़ी राहत बताया है।

उन्होंने कहा कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय के 12 फरवरी 2026 के आदेश के अनुपालन में गठित Central Empowered Committee (CEC) द्वारा 2 जून 2026 को आयोजित बैठक में स्थानीय निवासियों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। इसके तहत मार्ग पर व्यावसायिक यातायात पर प्रतिबंध यथावत रहेगा, जबकि स्थानीय जनता की आवश्यकताओं से जुड़े वाहनों को निर्धारित शर्तों के साथ संचालन की अनुमति प्रदान की गई है।

ऋतु खण्डूडी भूषण ने कहा कि इस निर्णय से लालढांग, चिल्लरखाल, कोटद्वार एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के हजारों लोगों को राहत मिलेगी। अब यात्री वाहन, सरकारी बसें, जीएमओयू बसें, स्कूल बसें, कूड़ा संग्रहण वाहन, कृषि कार्यों में प्रयुक्त ट्रैक्टर तथा स्थानीय निवासियों के व्यक्तिगत उपयोग हेतु निर्माण सामग्री ले जाने वाले वाहन इस मार्ग का उपयोग कर सकेंगे। साथ ही एंबुलेंस सेवाओं को निर्बाध आवाजाही की अनुमति रहेगी।

उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग और जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार द्वारा निरंतर प्रयास किए गए, जिसके सकारात्मक परिणाम आज सामने आए हैं। यह निर्णय शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं दैनिक आवागमन से जुड़े कार्यों को सुगम बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

ऋतु खण्डूडी भूषण ने इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए Central Empowered Committee (CEC) का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समिति ने स्थानीय जनता की समस्याओं और आवश्यकताओं को गंभीरता से समझते हुए जनहित में सकारात्मक निर्णय लिया है।

उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का विशेष आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में राज्य सरकार ने इस विषय को गंभीरता से उठाया और लगातार प्रभावी पैरवी की। साथ ही गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र के सांसद अनिल बलूनी के प्रयासों और सहयोग की भी सराहना करते हुए उनका धन्यवाद ज्ञापित किया।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हरेला पर मुख्यमंत्री का हरित संदेश, मालाग्राम में किया सघन पौधरोपण

Fri Jul 17 , 2026
पौड़ी। हरेला पर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को यमकेश्वर विकासखंड के मालाग्राम पहुंचकर सघन पौधरोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने श्री धन्वंतरि धाम हर्बल वर्ल्ड हिमालय का भ्रमण कर दुर्लभ औषधीय पौधों के संरक्षण, अनुसंधान गतिविधियों और आयुर्वेद आधारित नवाचारों की […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!