श्रद्धालु की मदद को आगे आई रामझूला पुलिस, खोया बैग ढूंढकर सकुशल लौटाया वापस

रामझूला : चौकी रामझूला पर ड्यूटी में तैनात हेड कांस्टेबल बारूदत्त शर्मा एवं PRD जवान विमल सिंह ने अपनी सतर्कता, तत्परता एवं कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए एक श्रद्धालु का खोया हुआ बैग सकुशल बरामद कर उसे वापस लौटाया। श्रद्धालु कपिल कुशवाहा निवासी ग्वालियर, मध्य प्रदेश द्वारा पुलिस टीम को सूचना दी गई कि उनका बैग, जिसमें ₹11,600/- नगद एवं महत्वपूर्ण दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस आदि रखे थे, रामझूला क्षेत्र में कहीं गुम हो गया है। 

श्रद्धालु द्वारा काफी खोजबीन करने के बावजूद बैग का कोई पता नहीं चल पाया था। सूचना प्राप्त होते ही पुलिस कर्मियों द्वारा तत्काल सक्रियता दिखाते हुए क्षेत्र में व्यापक तलाशी अभियान चलाया गया। पुलिस टीम ने संभावित स्थानों पर गहन खोजबीन करने के साथ-साथ आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली। लगातार प्रयास एवं कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस टीम को सफलता मिली और श्रद्धालु का बैग सकुशल बरामद कर लिया गया। तत्पश्चात श्रद्धालु को चौकी रामझूला बुलाकर उनका बैग, नगदी एवं समस्त आवश्यक दस्तावेज सुरक्षित उनके सुपुर्द किए गए। अपना खोया हुआ सामान सुरक्षित वापस पाकर श्रद्धालु कपिल कुशवाहा एवं उनके साथियों ने पुलिस टीम का हृदय से आभार व्यक्त किया गया।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

युवक को पीटकर हाईवे किनारे फेंकने का आरोप, पिता ने पुलिस में दी तहरीर

Tue May 12 , 2026
गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के पीपलकोटी क्षेत्र में एक युवक के साथ मारपीट कर उसे घायल अवस्था में बदरीनाथ हाइवे के किनारे फेंकने का मामला सामने आया है। घायल युवक के पिता जीत सिंह रावत ने पीपलकोटी पुलिस चैकी में तहरीर देकर मामले की निष्पक्ष जांच और आरोपियों के खिलाफ […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!