कोटद्वार : न्यायालय से जारी गैरजमानती वारंटों की तामील में पुलिस ने 3 वारंटी किए गिरफ्तार

कोटद्वार : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि “ऑपरेशन प्रहार” के अंतर्गत प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही करते हुए न्यायालय से प्राप्त गैर-जमानती वारंट (NBW) की शत-प्रतिशत तामील सुनिश्चित की जाए तथा वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जाए।

जिसके क्रम में कोटद्वार पुलिस टीम द्वारा न्यायालय द्वारा जारी NBW वाद संख्या-1786/2024 , धारा- 138 NI Act से संबंधित वारण्टी नवल किशोर, निवासी- कोटद्वार व वाद संख्या-221/2025, धारा- 60 Ex act से संबंधित वारण्टी सोनू, निवासी- कोटद्वार  को गिरफ्तार किया गया। इसके अतिरिक्त न्यायालय एसीजेएम कोटद्वार में वाद संख्या-690/2023 एवं वाद संख्या-2449/2022, धारा-138 NI Act से संबंधित मामलों में फरार चल रहे वारंटी दीपचन्द्र कुकरेती, निवासी- कोटद्वार को भी गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वेधानिक कार्यवाही की गई.

नाम पता वारण्टी

1. नवल किशोर, निवासी- कोटद्वार 

2. सोनू, निवासी- लोकमणिपुर कोटद्वार 

3. दीपचन्द्र कुकरेती, निवासी कोटद्वार

 

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कोटद्वार : सड़क सुरक्षा का संदेश लेकर युवाओं के बीच पहुंचे आरटीओ, बीजीयू में बांटे हेलमेट और फर्स्ट एड किट

Mon Jun 1 , 2026
कोटद्वार : सड़क सुरक्षा के प्रति युवाओं में जागरुकता बढ़ाने के उद्देश्य से कोटद्वार स्थित भगवंत ग्लोबल विश्वविद्यालय में सड़क सुरक्षा जागरुकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को सुरक्षित यातायात के नियमों की जानकारी देने के साथ-साथ हेलमेट एवं फर्स्ट एड किट का वितरण भी किया गया। […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!