पीपलकोटी में पार्किंग, बिजली सब स्टेशन और आईटीआई भवन का मुद्दा उठाया

  • भाजपा नेता अतुल साह ने सीएम और मंत्रियों से की मुलाकात
  • राज्य आंदोलनकारियों के प्रमाण-पत्र जारी करने की भी मांग

गोपेश्वर (चमोली)। भाजपा के प्रदेश सह संयोजक, व्यावसायिक प्रकोष्ठ अतुल साह ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण और विभिन्न मंत्रियों से मुलाकात कर चमोली जिले की समस्याएं उठाईं। उन्होंने पीपलकोटी में पार्किंग निर्माण, विद्युत सब स्टेशन की स्थापना और आईटीआई भवन निर्माण सहित विभिन्न मांगें रखीं।

भाजपा नेता अतुल साह ने पीपलकोटी पेयजल योजना के लिए धनराशि उपलब्ध कराने पर मुख्यमंत्री का आभार जताया। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा मार्ग पर स्थित पीपलकोटी में स्थानीय लोगों, व्यापारियों और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बुनियादी सुविधाओं का विस्तार जरूरी है। उन्होंने आईटीआई भवन के लिए भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया जल्द पूरी करने और निर्माण के लिए धनराशि उपलब्ध कराने की मांग की। साथ ही उत्तराखंड राज्य आंदोलन में भाग लेने वाले पात्र लोगों, जिनके प्रमाण-पत्र अभी तक जारी नहीं हुए हैं, का चिन्हीकरण कर प्रमाण-पत्र देने का मुद्दा उठाया।

अतुल साह ने सेलडाला ग्राउंड के विकास के लिए जिला योजना से बजट देने और पशुपालकों की सुविधा के लिए पशु चिकित्सालय भवन बनाने की मांग भी रखी। उन्होंने स्थानीय व्यापारियों की समस्याओं के समाधान और नगर की व्यवस्थाओं में सुधार पर भी चर्चा की। शाह के अनुसार, मुख्यमंत्री और मंत्रियों के साथ क्षेत्रीय समस्याओं पर चर्चा हुई तथा मांगों पर उचित कार्रवाई का आश्वासन मिला है।

 

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गढ़वाल विवि की डॉ. दीप्ति सेमवाल को मिला ‘यंग साइंटिस्ट अवार्ड’

Fri Oct 30 , 2026
देहरादून : उत्तराखण्ड की युवा शोधकर्ता डॉ. दीप्ति सेमवाल ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अपनी उपलब्धि से प्रदेश का मान बढ़ाया है। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के भूगोल विभाग में अतिथि शिक्षक के रूप में कार्यरत डॉ. सेमवाल को 21वें उत्तराखण्ड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी सम्मेलन (USSTC-2026) […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!