केदारनाथ हेली सेवा की ऑनलाइन बुकिंग आज से शुरू, केवल IRCTC पोर्टल पर मिलेगी टिकट

देहरादून: चारधाम यात्रा 2026 को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। केदारनाथ धाम के लिए हेलीकॉप्टर सेवा की ऑनलाइन टिकट बुकिंग आज शाम 6 बजे से शुरू हो जाएगी। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (UCADA) के सीईओ आशीष चौहान ने जानकारी दी कि बुकिंग के लिए आईआरसीटीसी का आधिकारिक पोर्टल खोला जाएगा।

इस वर्ष केदारनाथ हेली सेवा का संचालन 22 अप्रैल से शुरू होगा। पहले चरण में 22 अप्रैल से 15 जून तक की यात्रा के लिए टिकट बुकिंग की सुविधा उपलब्ध रहेगी। श्रद्धालु गुप्तकाशी, सिरसी और फाटा हेलिपैड से हेली शटल सेवा का लाभ उठा सकेंगे।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सभी टिकट केवल ऑनलाइन माध्यम से ही उपलब्ध होंगे। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे सिर्फ आईआरसीटीसी के आधिकारिक पोर्टल https://heliyatra.irctc.co.in पर ही बुकिंग करें। सोशल मीडिया या अन्य अनधिकृत वेबसाइटों पर मिलने वाले टिकट ऑफर या लिंक से सावधान रहने की अपील की गई है।

चारधाम यात्रा को देखते हुए इस बार हेली सेवा की सुरक्षा और निगरानी को भी हाई अलर्ट पर रखा जाएगा, ताकि यात्रियों को सुरक्षित और सुगम यात्रा अनुभव मिल सके।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कोटद्वार में बस में लगी भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा

Thu Apr 16 , 2026
कोटद्वार : 15 अप्रैल आज दिल्ली फार्म क्षेत्र के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक चलती बस में अचानक आग लग गई। घटना की सूचना आपात सेवा UP Police Emergency Service 112 के माध्यम से फायर स्टेशन कोटद्वार को प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही अग्निशमन दल बिना देर […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!