शिक्षा विभाग से मुकुल सती हुए सेवानिवृत्त, कई अधिकारियों की जिम्मेदारी में भी बड़ा फेरबदल

देहरादून। उत्तराखंड शिक्षा विभाग में आज बड़ा फेर बदलाव देखने को मिला है,माध्यमिक शिक्षा निदेशक से मुकुल सती जहां सेवानिवृत हो गए हैं,और शिक्षा विभाग ने उन्हें आज सेवानिवृत होने पर विदाई दी,जिसमें विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे तो वहीं शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत भी विदाई कार्यक्रम में मौजूद रहे,शिक्षा विभाग में डॉक्टर मुकुल सती में जो सेवाएं दी है,वह याद रखने लायक है, क्योंकि एक बेहतर अधिकारी के रूप में मुकुल सती ने अपनी पहचान बनाई।

वहीं दूसरी तरफ मुकुल सती के सेवानिवृत होने के बाद विनोद प्रसाद सेमल्टी को अपर शिक्षा निदेशक माध्यमिक शिक्षा निदेशालय की जिम्मेदारी के साथ प्रभारी निदेशक माध्यमिक शिक्षा की जिम्मेदारी दी गई है। जबकि कुंवर सिंह रावत अपर शिक्षा निदेशक को वर्तमान पद के साथ प्रभारी निदेशक प्रारंभिक शिक्षा की जिम्मेदारी के साथ अपर राज्य परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा की भी जिम्मेदारी दी गई है। देहरादून जिले के मुख्य शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार ढोंडियाल को प्रभारी सचिव उत्तराखंड विद्यालई शिक्षा रामनगर की जिम्मेदारी दी गई है, गोविंद राम जायसवाल को जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक शिक्षा देहरादून के साथ प्रभारी मुख्य शिक्षा अधिकारी देहरादून की भी जिम्मेदारी दी गई है। रणजीत सिंह नेगी को जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक शिक्षा नैनीताल के साथ प्रभारी मुख्य शिक्षा अधिकारी नैनीताल तथा लोक सेवा प्राधिकरण की खंडपीठ नैनीताल एवं उच्च न्यायालय में आयोजित वादों हेतु नोडल अधिकारी भी नियुक्त किया गया है।

 

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भारतीय सेना के 31वें प्रमुख बने जनरल धीरज सेठ, पिता को सैल्यूट कर निभाई परंपरा

Wed Jul 1 , 2026
नई दिल्ली। भारतीय सेना के 31वें प्रमुख के रूप में कार्यभार संभालने के बाद जनरल धीरज कुमार सेठ का एक भावुक क्षण पूरे देश का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। दक्षिण ब्लॉक में गार्ड ऑफ ऑनर प्राप्त करने के बाद उन्होंने अपने पिता, सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल के.एम. सेठ को […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!