बद्रीनाथ से लौट रही श्रद्धालुओं की बस के ब्रेक फेल, आईटीबीपी की तत्परता से टला बड़ा हादसा

​जोशीमठ : बद्रीनाथ से हरिद्वार जा रही एक श्रद्धालु बस (संख्या: UK08P A1635, कोणार्क टैक्सी सर्विस) गुरुवार सुबह लगभग 09:00 बजे बड़े हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गई। बद्रीनाथ से लगभग 20 किलोमीटर आगे बिनाकुली गांव के पास अचानक बस के ब्रेक फेल हो गए। बस में झारखंड के रहने वाले श्रद्धालु सवार थे, जो पिछले एक सप्ताह से बद्रीनाथ में रहकर श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन और दर्शन कर रहे थे। आज सुबह ही वे हरिद्वार के लिए रवाना हुए थे, जहाँ से उन्हें आगे ट्रेन द्वारा अपने गृह राज्य लौटना था।
 घटना की सूचना मिलते ही माना चौकी से 23वीं वाहिनी आईटीबीपी (ITBP) के निरीक्षक ज्ञान प्रकाश के नेतृत्व में एक टीम तुरंत मौके पर पहुंची। आईटीबीपी के जवानों ने तत्परता दिखाते हुए सभी यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर बस से नीचे उतारा। राहत की बात यह है कि इस घटना में सभी नागरिक पूरी तरह सुरक्षित हैं।

 

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अतिक्रमणकारियों पर प्रशासन की सख्ती, कई स्थानों से सरकारी भूमि कराई मुक्त; डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने कहा – राजकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए निरंतर जारी रहेगा अभियान 

Thu Jun 11 , 2026
मुख्यमंत्री के निर्देशों पर अतिक्रमण के विरुद्ध प्रशासन की कड़ी कार्रवाई जारी लैंसडाउन, रिखणीखाल तथा कोटद्वार क्षेत्र में सरकारी भूमि से हटाया गया अतिक्रमण पौड़ी : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में जनपद पौड़ी गढ़वाल में सरकारी भूमि, सार्वजनिक परिसंपत्तियों एवं राजकीय संस्थानों की भूमि को अतिक्रमण […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!