दिवंगत पत्रकार हरीश बिष्ट की पत्नी को मिली 5 लाख की सहायता

  • डीएम और एसपी ने पूनम देवी को सौंपा आर्थिक सहायता का बैंक ड्राफ्ट

गोपेश्वर (चमोली)। दिवंगत पत्रकार एवं दैनिक जागरण के संवाददाता स्व. हरीश सिंह बिष्ट की पत्नी श्रीमती पूनम देवी को पत्रकार कल्याण कोष (कारपस फंड) के अंतर्गत 5 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। मंगलवार को जिलाधिकारी गौरव कुमार और पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने पूनम देवी को आर्थिक सहायता की धनराशि का बैंक ड्राफ्ट सौंपा।

कार्यालय महानिदेशक, सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, उत्तराखंड की ओर से पत्रकार कल्याण कोष (कारपस फंड) में जमा धनराशि से प्राप्त ब्याज के माध्यम से स्व. हरीश सिंह बिष्ट की पत्नी के लिए पांच लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।

इस अवसर पर जिला सूचना अधिकारी धीरज कार्की, पत्रकार क्रांति भट्ट, कृष्ण कुमार सेमवाल, देवेंद्र रावत, शेखर रावत, कमल नयन सिलोड़ी, जगदीश पोखरियाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मसूरी के रॉक स्टोन पर चला एमडीडीए का बुलडोजर, अपर माल रोड पर अनाधिकृत निर्माण ध्वस्त

Wed Sep 9 , 2026
देहरादून : मसूरी के अपर माल रोड स्थित रॉक स्टोन में अनाधिकृत निर्माण के खिलाफ मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए निर्माण को ध्वस्त कर दिया। प्राधिकरण के अनुसार संजय मेहरोत्रा और राजीव मेहरोत्रा द्वारा किए गए अनाधिकृत निर्माण के मामले में नियमानुसार वाद […]

You May Like

Share
error: Content is protected !!