कोटद्वार : 3 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ पुलिस ने 2 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार

कोटद्वार : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पौड़ी के दिशा-निर्देशन में जनपद में नशे की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाने एवं नशा तस्करी की रोकथाम हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कोतवाली कोटद्वार पुलिस द्वारा प्रभारी निरीक्षक कोटद्वार के नेतृत्व में दैनिक कार्यवाही करते हुए चेकिंग के दौरान दो अभियुक्तों को 02 पेटी 09 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। 

पुलिस टीम द्वारा दिनेश पंत निवासी-कोटद्वार के कब्जे से 62 पव्वे सोलमेट व्हिस्की व रोहित भाटिया, निवासी कोटद्वार के कब्जे से 72 पव्वे सोलमेट ब्लैक व्हिस्की बरामद हुई दोनों अभियुक्तों को दुर्गापुरी एवं डिग्री कॉलेज रोड, कोटद्वार क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्तों के विरुद्ध कोतवाली कोटद्वार में आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई।

 

नाम पता अभिक्तगण

1-  दिनेश पंत,निवासी- कोटद्वार 

2-  रोहित भाटिया, निवासी- काशीरामपुर कोटद्वार

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में शीघ्र होगी शिक्षकों की तैनाती – शिक्षा मंत्री

Sun May 17 , 2026
समीक्षा बैठक में विभागीय मंत्री ने दिये अधिकारियों को निर्देश कहा, एससीईआरटी में प्रतिनियुक्ति से भरे जायेंगे रिक्त पद देहरादून। राज्य के सभी अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में शिक्षकों के रिक्त पदों पर एक सप्ताह के भीतर तैनाती की जायेगी। इस संबंध में विभागीय अधिकारियों को शीघ्र काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू करने […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!