खिर्सू गुलदार का आतंक खत्म, रात 8:45 बजे पिंजरे में कैद हुआ 4- 5 साल का नर गुलदार

पौड़ी : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण और ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए वन विभाग द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में जनपद पौड़ी गढ़वाल के विकासखंड खिर्सू स्थित तरुली गांव में बीती रात एक नर गुलदार पिंजरे में कैद हो गया।

मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक से प्राप्त आदेशों के क्रम में वन विभाग के दल ने रात करीब 8:45 बजे लगभग 4 से 5 वर्ष आयु के गुलदार को पकड़ लिया। गुलदार को तत्काल नागदेव रेंज कार्यालय लाया गया, जहां उसका चिकित्सकीय परीक्षण किया जा रहा है। परीक्षण के बाद नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि बीते 9 अक्टूबर को तरुली गांव में गुलदार के हमले में ग्रामीण महिला बीना देवी की मृत्यु हो गई थी। इस घटना के बाद क्षेत्र में भय और आक्रोश का माहौल था। ग्रामीण लगातार गुलदार को पकड़ने की मांग कर रहे थे। वन विभाग की टीम लगातार प्रयासरत थी, लेकिन गुलदार लंबे समय तक पिंजरे में नहीं आया और घटनास्थल के आसपास भी दिखाई नहीं दे रहा था।

गुलदार के पकड़े जाने से तरुली और आसपास के गांवों के लोगों ने राहत की सांस ली है। वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि गुलदार के पकड़े जाने के बावजूद क्षेत्र में नियमित गश्त और निगरानी जारी रहेगी, ताकि ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गोबर से संवर रही ग्रामीण महिलाओं की तकदीर, चमराड़ा की 450 महिलाएं बना रहीं धूप, हवन कप और सजावटी उत्पाद

Sun Nov 8 , 2026
भूमि स्वायत्त सहकारिता से जुड़ी महिलाओं ने खड़ा किया अनूठा कारोबार, अब तक सात लाख रुपये का व्यवसाय; दीपावली पर उत्पादों की मांग में तेजी पौड़ी। ग्रामीण महिलाओं की मेहनत, हुनर और सामूहिक प्रयास ने गाय के गोबर को कमाई का नया जरिया बना दिया है। विकासखंड खिर्सू के चमराड़ा […]

You May Like

Share
error: Content is protected !!