जौलजीबी मेले के उद्घाटन समारोह में सियासी संग्राम, विधायक हरीश धामी ने सीएम धामी पर साधा निशाना

जौलजीबी (पिथौरागढ़)। सीमांत जनपद पिथौरागढ़ के ऐतिहासिक जौलजीबी मेले के उद्घाटन समारोह के पहले ही दिन राजनीतिक माहौल गरमा गया। धारचूला से कांग्रेस विधायक हरीश धामी ने मंच से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला। उनके संबोधन के दौरान उस समय विवाद और बढ़ गया, जब उन्होंने आरोप लगाया कि कार्यक्रम में उनका माइक बंद कर दिया गया। इसको लेकर विधायक ने प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए अधिकारियों को खुली चुनौती दी।

विधायक हरीश धामी ने अपने संबोधन में कहा कि यदि प्रशासन गुंडागर्दी करेगा तो वह भी पीछे हटने वाले नहीं हैं। उन्होंने आक्रामक अंदाज में कहा कि गुंडागर्दी के मामले में वह सबसे बड़े गुंडे हैं। उन्होंने मेले के मंच पर अन्य राजनीतिक दलों और जनप्रतिनिधियों को उचित स्थान नहीं दिए जाने पर भी नाराजगी जताई।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पर सीधे निशाना साधते हुए विधायक ने कहा कि लोग भले ही उन्हें धाकड़ धामी कहते हों, लेकिन उनके अनुसार मुख्यमंत्री डरपोक और भगोड़ा हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्ष 2022 में जनता से किए गए वादे और घोषणाएं अब तक पूरी नहीं हुई हैं। स्थानीय विधायक होने के बावजूद शासन और प्रशासन में उनकी बात नहीं सुनी जा रही है।

हरीश धामी ने कहा कि वह मुख्यमंत्री से पहले विधायक बने थे और वर्ष 2027 में वह इस पद पर नहीं रहेंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री को चुनौती देते हुए कहा कि वह जहां से भी विधानसभा चुनाव लड़ेंगे, वहां जाकर उनके खिलाफ प्रचार करेंगे। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री पर चोर होने का आरोप भी लगाया, जिससे कार्यक्रम का राजनीतिक रंग और गहरा हो गया।

इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और विरोध प्रदर्शन किया। खास बात यह रही कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल से चले जाने के बाद भी विधायक का आक्रोश कम नहीं हुआ। वह लगातार मुख्यमंत्री पर हमलावर रहे।

जौलजीबी मेले के उद्घाटन समारोह में हुए इस घटनाक्रम ने सीमांत क्षेत्र की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है। एक ओर जहां मेले का आयोजन सांस्कृतिक और व्यापारिक गतिविधियों के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है, वहीं उद्घाटन के पहले ही दिन मंच से हुई तीखी राजनीतिक बयानबाजी ने इसे सियासी चर्चा का केंद्र बना दिया।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पौड़ी में विरासत का संरक्षण और यातायात सुधार की दोहरी पहल, बहुगुणा प्रतिमा का सौंदर्यीकरण और 150 वाहनों की पार्किंग शुरू

Sat Nov 14 , 2026
डीएम स्वाति एस भदौरिया और नगर पालिकाध्यक्ष हिमानी नेगी ने किया दोनों कार्यों का शुभारंभ, 4.50 लाख रुपये से संवारा गया प्रतिमा स्थल पौड़ी। पौड़ी शहर की ऐतिहासिक विरासत को संवारने और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में जिला प्रशासन एवं नगर पालिका ने दो महत्वपूर्ण पहल […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!