देहरादून के सरस्वती विद्या मंदिर में 19.85 लाख से बने ‘केशव सभागार’ का लोकार्पण, सांसद डॉ. नरेश बंसल की सांसद निधि से बना नया शिक्षण कक्ष

देहरादून : भाजपा राष्ट्रीय सहकोषाध्यक्ष व सांसद राज्यसभा डॉ. नरेश बंसल ने आज देहरादून के नथुवावाला स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में सांसद निधि से 19.85 लाख के बजट से नवर्निमित शिक्षण कक्ष – केशव सभागार का आज राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के प्रांत प्रचारक डॉ. शेलेन्द्र जी की गरिमामय उपस्थति मे लोकार्पण किया।’

स्कूल में वर्षो पूर्व बने भवन जर्जर होकर टूट रहे है व बच्चो की संख्या बढ़ने पर भवन की आवश्यकता को देखते हुए व छात्रों की संख्या को देखते हुए भाजपा राष्ट्रीय सहकोषाध्यक्ष व सांसद राज्यसभा डॉ. नरेश बंसल ने नव भवन के लिए 19.85 लाख का बजट दिया था।

डॉ. नरेश बंसल ने कहा कि विद्यालय विद्या का मन्दिर होता है। विद्या ही विकास का मूल मंत्र है, विद्या के इस मन्दिर से निकले हुए छात्र , छात्राएं देश के विभिन्न संस्थानों में अपना परचम लहरा रहे हैं। डॉ. शेलेन्द्र ने कहा कि विद्यालय में अच्छे संस्कार दिये जाते है, जिनकी वजह से वे छात्र अपने लक्ष्य की ऊचाईयों को प्राप्त कर लेते है।

छात्र, छात्राओं ने स्वागत गीत और देश भक्ति नाटक प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में स्कूल प्रबंधन ने सांसद जी सहित सभी सम्मानित अतिथियों का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर विधायक बृज भूषण गैरोला, स्कूल प्रबंधकरणी, शिक्षक एवं विद्यालय के समस्त छात्र और छात्राए उपस्थित मौजूद रही ।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

धामी सरकार की पहल, प्रदेश भर में सरकारी आवासों के पुनर्निर्माण और नए निर्माण की योजना तेज, सरकारी कर्मचारियों को मिलेंगे बेहतर घर, जर्जर आवासों की जगह बनेंगे आधुनिक क्वार्टर

Sun Mar 29 , 2026
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व मुख्य सचिव आनंद बर्धन के दिशा-निर्देश पर सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए आवासीय सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में उत्तराखंड सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। राज्य सरकार प्रदेश भर में सरकारी कर्मचारियों को चरणबद्ध तरीके से गुणवत्तापूर्ण और आधुनिक आवास […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!