पितृ पक्ष में बदरीनाथ धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब

  • ब्रह्मकपाल में पिंडदान के लिए श्रद्धालुओं का हुजूम
  • इस साल 19 लाख पार पहुंची दर्शनार्थियों की संख्या

गोपेश्वर (चमोली)। पितृ पक्ष में बदरीनाथ धाम में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। देशभर से श्रद्धालु ब्रह्मकपाल पहुंचकर पितरों की आत्मशांति और मोक्ष की कामना के साथ पिंडदान व अन्य धार्मिक अनुष्ठान कर रहे हैं। पितृ पक्ष के दौरान अब तक करीब 1.50 लाख श्रद्धालु बदरीनाथ धाम पहुंच चुके हैं। इस साल धाम के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 19 लाख पार हो गई है।

श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए चमोली पुलिस ने यात्रा मार्ग से लेकर बदरीनाथ धाम और पार्किंग स्थलों तक सुरक्षा व यातायात व्यवस्था कड़ी कर दी है। भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस की लगातार निगरानी की जा रही है। पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार खुद व्यवस्थाओं की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। पितृ पक्ष शुरू होने के बाद वह तीन बार बदरीनाथ धाम पहुंचकर सुरक्षा, यातायात, भीड़ प्रबंधन और श्रद्धालुओं की सुविधा का स्थलीय जायजा ले चुके हैं। वहीं पुलिस उपाधीक्षक मदन सिंह बिष्ट भी लगातार मौके पर पहुंचकर व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं।

ब्रह्मकपाल में पिंडदान के लिए बढ़ रही भीड़ को देखते हुए पुलिसकर्मियों की तैनाती प्रमुख स्थानों पर की गई है। यात्रा मार्ग, पार्किंग और धाम क्षेत्र में यातायात को सुचारु रखने के साथ श्रद्धालुओं की आवाजाही को व्यवस्थित किया जा रहा है।

पुलिस का फोकस भीड़ के बीच सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के साथ श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन और ब्रह्मकपाल में धार्मिक अनुष्ठान की सुविधा उपलब्ध कराने पर है। अधिकारियों के मुताबिक, यात्रा के दौरान किसी भी तरह की अव्यवस्था न हो, इसके लिए मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों को लगातार दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कोटद्वार : PG कॉलेज में She for STEM कार्यक्रम के अंतर्गत छात्राओं हेतु अभिविन्यास कार्यक्रम आयोजित

Sat Oct 10 , 2026
कोटद्वार : डॉ. पी. द. ब. हि. राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कोटद्वार में उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (UCOST), देहरादून के तत्वावधान में विज्ञान संकाय की प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर की छात्राओं हेतु ‘She for STEM’ कार्यक्रम के अंतर्गत अभिविन्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!