‘जश्न-ए-देहरादून’ की तारीख घोषित, पहुंचेंगे ख्यातिप्राप्त कवि और शायर

देहरादून। उत्तराखंड की अग्रणी साहित्यिक संस्था मंच द्वारा आयोजित किए जाने वाले प्रतिष्ठित वार्षिक साहित्यिक महोत्सव ‘जश्न-ए-देहरादून’ की तारीख का आधिकारिक ऐलान कर दिया गया है। संस्था के संस्थापक कुलदीप सिंह धरवाल ने विशेष वार्ता के दौरान बताया कि इस वर्ष यह बहुप्रतीक्षित आयोजन 23 अगस्त 2026 को जनपद देहरादून में आयोजित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम सुबह 10 बजे से सायं 7 बजे तक चलेगा तथा पिछले वर्ष की भांति इसे दो सत्रों में आयोजित किया जाएगा। पहले सत्र में उत्तराखंड सहित देश के विभिन्न राज्यों से आने वाले नवोदित कवि, शायर और साहित्यकार अपनी रचनाओं के माध्यम से प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। वहीं दूसरे सत्र में देशभर के ख्यातिप्राप्त कवि और शायर अपनी प्रस्तुतियों से श्रोताओं को साहित्यिक रसास्वादन कराएंगे।

कुलदीप सिंह धरवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष के आयोजन की विशेष थीम ‘अटल पथ’ रखी गई है, जो भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की कविताओं, विचारों और साहित्यिक योगदान को समर्पित होगी। कार्यक्रम के माध्यम से अटल जी के साहित्यिक व्यक्तित्व और उनकी रचनाधर्मिता को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

गौरतलब है कि जश्न-ए-देहरादून उत्तराखंड का एक प्रतिष्ठित साहित्यिक मंच बन चुका है, जहां हर वर्ष देश के नामचीन कवि, शायर और साहित्यप्रेमी एकत्र होकर साहित्य, संस्कृति और रचनात्मक अभिव्यक्ति का उत्सव मनाते हैं।

 

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नशे के खिलाफ पौड़ी की अनूठी पहल, अनमोल जीवन से जागरुक होगी नयी पीढ़ी

Sun May 31 , 2026
पौड़ी : कभी नशामुक्ति जैसे गंभीर विषय पर बच्चों से संवाद स्थापित करना एक बड़ी चुनौती माना जाता था, लेकिन पौड़ी में एक रचनात्मक पहल ने इस चुनौती को अवसर में बदल दिया है। मुख्यमंत्री पुष्करी सिंह धामी के नशामुक्त उत्तराखंड अभियान के अंतर्गत जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया के मार्गदर्शन […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!