पुरानी पेंशन बहाली को कर्णप्रयाग में गरजे कर्मचारी शिक्षक

गोपेश्वर (चमोली)। पुरानी पेशन बहाली संयुक्त मोर्चा की ओर से कर्णप्रयाग में पुरानी पेंशन बहाली को लेकर हुंकार रैली निकाली गई।

पुरानी पेंशन बहाली को लेकर कर्मचारी शिक्षकों ने कर्णप्रयाग में जोरदार हुंकार रैली निकाली। यह रैली उमा लाॅज से प्रारंभ होकर पंच पुलिया होते हुए मुख्य चैराहे पर पहुंची। इस अवसर पर कर्मचारी शिक्षकों ने पेंशन बहाली के समर्थन में जोरदार नारेबाजी और प्रदर्शन किया। इसके उपरांत यह रैली सभा में तब्दील हो गई।

संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मनोज अवस्थी ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली में सभी कर्मचारी-शिक्षकों को एक जुट होना होगा। उन्होंने कहा कि कर्णप्रयाग में आयोजित यह रैली दूसरी बड़ी रैली है। इसके जरिए सभी शिक्षक कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया है। प्रदेश उपाध्यक्ष पूरन फरस्वाण ने कहा कि अब पुरानी पेंशन बहाली को लेकर सब लोग इसी तरह सरकार पर दबाब बनाने में कामयाब होंगे। जिलाध्यक्ष सतीश कुमार ने कहा कि भविष्य में भी यह आंदोलन जारी रहेगा। मांग पूरी न होने तक कर्मचारी शिक्षक कार्य बहिष्कार आंदोलन करेंगे। इसके बाद भी कोई कदम नहीं उठाए गए तो फिर पुरानी पेंशन के समर्थन में 2027 के चुनाव में वोट करेंगे। जिला महासचिव दिनेश नेगी ने कहा कि कर्मचारी शिक्षक इस सवाल पर सड़क पर उतर आए है। इस बावजूद सरकार मांगों को लेकर कोई कदम नहीं उठा रही है। कहा कि जब विधायक और सांसद पेंशन ले सकते तो कर्मचारी शिक्षक क्यों नही। राजकीय शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रकाश चैहान ने कहा कि कर्णप्रयाग की हुंकार रैली में उमड़ी भीड़ ने जता दिया है कि सभी कर्मचारी शिक्षक एकजुट हैं।

इस दौरान मंडलीय अध्यक्ष शंकर भट्ट, मण्डलीय महामंत्री राजीव उनियाल, देहरादून के जिलाध्यक्ष अवधेश सेमवाल, जिला संयोजक संतन रावत, संगठन मंत्री सुदर्शन बिष्ट, जिला कोषाध्यक्ष जगत सिंह फरस्वान, भीमराज, संजय, रोशन गुसाई, सीमा पुंडीर, मंजू, लक्ष्मी, रेखा बिष्ट, कुसुम बिष्ट, सुमन तोपाल, मीनाक्षी, योगेंद्र कुंवर, हिमांशु नेगी, राजकुमार हर्षवर्धन गैरोला समेत तमाम कर्मचारी शिक्षक मौजूद रहे।

 

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी को 25 मई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी पद्मभूषण से सम्मानित

Mon May 25 , 2026
कोश्यारी प्रतिष्ठित सामाजिक कार्यकर्ता, शिक्षाविद्, पत्रकार और राष्ट्रवादी नेता के रूप में जाने जाते हैं 1966 में कोश्यारी ने उत्तराखंड के सीमावर्ती जिले पिथौरागढ़ में ‘सरस्वती शिशु मंदिर’ की स्थापना की, जिससे दूरदराज के क्षेत्रों में शिक्षा के अवसरों को मजबूत किया गया  वर्ष 2008 में कोश्यारी राज्य सभा के […]

You May Like

Share
error: Content is protected !!