36 दिन से लंबित 16 शिकायतों पर डीएम सख्त, निस्तारण के निर्देश

गोपेश्वर (चमोली)। सीएम हेल्पलाइन पर लंबित शिकायतों के निस्तारण में देरी पर जिलाधिकारी गौरव कुमार ने अधिकारियों को तेजी लाने के निर्देश दिए। सोमवार को आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होंने 36 दिन से अधिक समय से लंबित 16 शिकायतों की विभागवार समीक्षा की और प्रत्येक प्रकरण में अब तक हुई कार्रवाई की जानकारी ली।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों का निस्तारण महज औपचारिकता तक सीमित न रहे, बल्कि शिकायतकर्ता की समस्या का वास्तविक और संतोषजनक समाधान किया जाए। उन्होंने लंबित मामलों की व्यक्तिगत स्तर पर निगरानी करने तथा कार्रवाई की स्थिति पोर्टल पर समय से अपडेट करने के निर्देश दिए।

डीएम ने कहा कि सीएम हेल्पलाइन आमजन की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। इसलिए प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। जिन मामलों में कई विभागों के समन्वय की जरूरत है, उनमें आपसी तालमेल से शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए गए।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जीरो बैंड में भूस्खलन का खतरा, सुरक्षा दीवार की मांग

Tue Aug 25 , 2026
गोपेश्वर (चमोली)। अखिल भारतीय वाल्मीकि महापंचायत के प्रतिनिधिमंडल ने बदरीनाथ विधायक लखपत सिंह बुटोला से मुलाकात कर वाल्मीकि बस्ती जीरो बैंड निवासी इतेश कुमार वाल्मीकि के मकान को भूस्खलन से उत्पन्न खतरे से बचाने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने विधायक को ज्ञापन सौंपकर विधायक निधि से तत्काल सुरक्षा दीवार निर्माण […]

You May Like

Share
error: Content is protected !!