चमोली पुलिस ने सुरक्षा को चलाया सघन चेकिंग अभियान

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए सघन चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार के निर्देशन में पुलिस कर्मियों ने समूचे जनपद में व्यापक स्तर पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। इसके तहत जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने, आपराधिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण, नशीले पदार्थों व संदिग्ध गतिविधियों पर अंकूश लगाने के उद्देश से जनपद के राष्ट्रीय राजमार्गों, बाजार क्षेत्रों, संपर्क मार्गों, संवेदनशील स्थानों, बस और टैक्सी स्टैंडों, अंतरजनपदीय बैरियरों पर सघन चेकिंग की गई। पुलिस टीमों ने दोपहिया एवं चार पहिया वाहनों की तलाशी लेते हुए चालकों के दस्तावेजों का सत्यापन भी किया। संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कर गहन जांच भी की गई। चेकिंग के दौरान पुलिस उपाधीक्षक मदन सिंह बिष्ट ने कहा कि खास तौर पर अवैध शस्त्रों की बरामदगी, मादक पदार्थों की तस्करी, शराब की अवैध विक्री, वांछित/ईनामी अपराधियों की धर पकड़ तथा बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन पर खास फोकस रखा गया। बताया कि उन्होंने भी स्वयं विभिन्न चेकिंग प्वांइटों में मौजूद रह कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। सभी कोतवाली तथा थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में अभियान में जुट कर माॅनीटरिंग करते रहे। कहा कि सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए इस तरह की कवायद आगे भी जारी रहेगी।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड : बोर्ड परीक्षा के दौरान बड़ा फर्जीवाड़ा, पकड़े गए 8 मुन्ना भाई

Wed Feb 25 , 2026
हरिद्वार : उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षाओं में हिंदी विषय के पेपर के दौरान हरिद्वार के राजकीय इंटर कॉलेज, सलेमपुर परीक्षा केंद्र पर बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। कुल आठ फर्जी परीक्षार्थी (चार छात्र और चार छात्राएं) असली छात्रों की जगह परीक्षा देते हुए पकड़े गए। इन्हें लोकप्रिय फिल्मी संदर्भ […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!