देहरादून : सचिवालय और विधानसभा में नौकरी दिलाने के नाम पर 7 लाख की ठगी, दंपति पर मुकदमा दर्ज

देहरादून : सचिवालय और विधानसभा में नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक युवक से करीब 7 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर रायपुर थाना पुलिस ने आरोपी दंपति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित मुकेश कुमार ने आरोप लगाया कि आरोपी मोहम्मद आरिफ ने खुद को सचिवालय से जुड़ा सरकारी कर्मचारी बताते हुए सचिवालय और विधानसभा में नौकरी दिलाने का भरोसा दिया। इस दौरान उसने नौकरी के नाम पर 6 लाख रुपये, शैक्षणिक दस्तावेज और फोटो ले लिए। बाद में कथित तौर पर अपनी पत्नी से अधिकारी बनकर बात कराई, जिससे भरोसा कायम रखा गया।

पीड़ित के अनुसार, विधानसभा में नई नियुक्ति के नाम पर आयोजित होने वाले कथित समारोह का हवाला देकर अनुराग नामक व्यक्ति के माध्यम से 1.38 लाख रुपये और वसूल लिए गए। तय समय पर नौकरी नहीं मिलने और आरोपियों के संपर्क बंद करने पर युवक ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

समाधान दिवस में मिला त्वरित न्याय, डीएम डॉ. आशीष चौहान की संवेदनशीलता से दिव्यांग सुनील को मिली पेंशन, बैंक खाता और नई व्हीलचेयर

Sun Jul 12 , 2026
देहरादून : जिला प्रशासन की संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई ने एक दिव्यांग व्यक्ति के जीवन में नई उम्मीद जगा दी। अपर नत्थनपुर निवासी दिव्यांग सुनील चन्द्र, जो लंबे समय से सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित थे, अब उन्हें दिव्यांगता प्रमाण पत्र, मासिक दिव्यांग पेंशन, बैंक खाता और निःशुल्क व्हीलचेयर […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!