देहरादून में पानी के विवाद को लेकर खूनी झड़प, हत्या के बाद आरोपी के घर पर चला बुलडोजर

देहरादून : जिले के सहसपुर थाना क्षेत्र के बैरागीवाला गांव में पानी के विवाद को लेकर दो समुदायों के बीच भीषण हिंसक झड़प हो गई। इस सांप्रदायिक हिंसा में एक व्यक्ति की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान भाजपा ओबीसी मोर्चा के पदाधिकारी विनोद के रूप में हुई है।

घटना के बाद इलाके में भारी तनाव फैल गया। उग्र भीड़ और हिंदूवादी संगठनों के विरोध-प्रदर्शन के बीच, पुलिस और प्रशासन की मौजूदगी में मुख्य आरोपी के घर के अवैध हिस्से को बुलडोजर से ढहा दिया गया है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए गांव में भारी पुलिस और पीएसी बल तैनात किया गया है। पुलिस ने इस मामले में कई नामजद और अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

देहरादून के एसपी क्राइम जितेंद्र चौधरी ने बताया “पीड़ित परिवार की तहरीर पर तुरंत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की अलग-अलग टीमें लगातार दबिश दे रही हैं और मुख्य आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल मौके पर स्थिति नियंत्रण में है और पुलिस गहनता से जांच में जुटी है।”

 

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पहाड़ में वरदान बनी 1962 मोबाइल वेटेरिनरी सेवा, एक कॉल में घर पहुंच रहे पशु चिकित्सक, पौड़ी में अब तक 44 हजार से अधिक पशुओं का उपचार

Sun Jun 14 , 2026
एक फोन कॉल पर घर पहुंच रहा पशु चिकित्सक, 1962 सेवा बनी पशुपालकों की भरोसेमंद साथी पहाड़ के दूरस्थ गांवों तक पहुंच रही पशु स्वास्थ्य सेवाएं, हजारों पशुओं का हुआ सफल उपचार मोबाइल वेटेरिनरी यूनिट से समय पर इलाज मिलने से पशुपालकों को मिल रही बड़ी राहत पौड़ी : पहाड़ […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!