बीडीसी बैठक : 300 से ज्यादा प्रस्ताव, अब कागज नहीं जमीन पर चाहिए काम

ज्योतिर्मठ (चमोली)। चमोली जिले के ज्योतिर्मठ की क्षेत्र पंचायत की विशेष बैठक में 300 से अधिक विकास कार्यों और जनसमस्याओं के प्रस्तावों पर मंथन हुआ। सड़क, पेयजल, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य और सिंचाई से जुड़े मामलों पर चर्चा के बीच अधिकारियों को साफ निर्देश दिए गए कि प्रस्ताव अब सिर्फ बैठकों तक सीमित न रहें, बल्कि समयबद्ध निस्तारण के साथ उनका असर जमीन पर भी दिखाई दे। पिछली बीडीसी बैठकों के 175 प्रस्तावों और शिकायतों पर हुई कार्रवाई की भी समीक्षा की गई।

ब्लॉक सभागार में ब्लॉक प्रमुख अनूप सिंह नेगी की अध्यक्षता में हुई बैठक में जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं। विभागवार समीक्षा के दौरान संबंधित अधिकारियों ने प्रस्तावों पर अब तक हुई कार्रवाई की जानकारी सदन को दी।

मुख्य विकास अधिकारी डा. अभिषेक त्रिपाठी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वर्तमान बैठक में प्राप्त प्रत्येक प्रस्ताव और शिकायत का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने प्रत्येक प्रकरण पर हुई कार्रवाई की स्पष्ट अनुपालन आख्या तैयार करने और संबंधित जनप्रतिनिधियों से उसकी संतुष्टि एवं सहमति की रिपोर्ट लेने को कहा। उन्होंने लंबित प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने के निर्देश दिए।

बैठक में ज्येष्ठ प्रमुख गुड्डी देवी, कनिष्ठ प्रमुख नरेश चंद्र, जिला पंचायत सदस्य रमा राणा, प्रधान संघ अध्यक्ष मोहन बजवाल, परियोजना निदेशक आनंद सिंह, एसडीएम चंद्रशेखर वशिष्ठ, बीडीओ मोहन जोशी समेत क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर 9.93 लाख पेंशनरों को  पेंशन का भुगतान, वरिष्ठजनों के सम्मान, सुरक्षा और सुविधा की जिम्मेदारी सरकार की: मुख्यमंत्री धामी

Fri Oct 2 , 2026
देहरादून। अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर गुरुवार को हिमालयन सांस्कृतिक केंद्र, नींबूवाला में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने दिव्यांगजन सिविल सर्विस कोचिंग का शुभारंभ किया। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले 23 वरिष्ठ नागरिकों तथा निबंध एवं पेंटिंग […]

You May Like

Share
error: Content is protected !!