आईएमए से पासिंग आउट कर सेना में बने लेफ्टिनेंट प्रियांशु रावत

 श्रीनगर: टिहरी गढ़वाल के चौरास के युवा प्रियांशु रावत भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बन गए हैं। आईएमए देहरादून से सफलतापूर्वक पासिंग आउट परेड पूर्ण करने के बाद उन्होंने भारतीय सेना में अधिकारी के रूप में कदम रखा। उनकी इस उपलब्धि से परिवार सहित पूरे श्रीनगर, टिहरी गढ़वाल और देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

प्रियांशु रावत, राजकीय शिक्षक संघ टिहरी गढ़वाल के जिला अध्यक्ष दिलवर सिंह रावत के सुपुत्र हैं। उनकी माता का नाम मंगला रावत है। प्रियांशु की सफलता को क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया जा रहा है।

प्रियांशु की प्रारंभिक शिक्षा श्रीनगर स्थित रेनबो पब्लिक स्कूल से कक्षा 5 तक हुई। इसके बाद उन्होंने कक्षा 6 से 12 तक सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में शिक्षा ग्रहण की। वर्ष 2022 में उनका चयन एनडीए में हुआ। कठोर प्रशिक्षण और अनुशासन के बाद वर्ष 2025 में उन्होंने आईएमए देहरादून में प्रवेश लिया और अब 2026 में भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनकर परिवार व क्षेत्र का नाम रोशन किया।

इस गौरवपूर्ण अवसर पर शुभचिंतकों और गणमान्य लोगों ने सपरिवार भेंट कर प्रियांशु रावत को शुभकामनाएं दीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य, सफल सैन्य जीवन और राष्ट्रसेवा के लिए मंगलकामनाएं व्यक्त कीं।

प्रियांशु रावत की यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे श्रीनगर, चौरास, टिहरी गढ़वाल के लिए गर्व का विषय बन गई है। क्षेत्रवासियों ने कहा कि उनकी सफलता युवाओं को देशसेवा के लिए प्रेरित करेगी।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

लच्छीवाला टोल के ई-डिटेक्शन सिस्टम ने काटे 42 चालान, जुर्माना पहुंचा सवा चार लाख

Sun Jun 14 , 2026
देहरादून। देहरादून-हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित लच्छीवाला टोल प्लाजा के ई-डिटेक्शन सिस्टम ने एक टैक्सी मालिक को भारी परेशानी में डाल दिया है। वाहन की फिटनेस समाप्त होने के बाद टैक्सी के 42 ई-चालान कट गए, जिनकी कुल राशि ₹4 लाख 15 हजार तक पहुंच गई है। जानकारी के अनुसार […]

You May Like

Share
error: Content is protected !!