सत्र के दौरान रहेगा पर्याप्त पुलिस बल तैनात

गोपेश्वर (चमोली)।  भराड़ीसैण में विधानसभा के बजट सत्र को लेकर पुलिस बल की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। चमोली के पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने बताया कि बजट सत्र के दौरान चार अपर पुलिस अधीक्षक तैनात रहेंगे। इसी तरह 10 पुलिस उपाधीक्षक, 44 प्रभारी निरीक्षक/थाना प्रभारी, 90 उप निरीक्षक/अपर उप निरीक्षक, 32 महिला उप निरीक्षक, 434 मुख्य आरक्षी/आरक्षी, 60 महिला आरक्षी, 38 यातायात पुलिस, 120 होमगार्डों की तैनाती की गई है। उन्होंने बताया कि पीएसी, एटीएस, एसडीआरएफ, बीडीएस तथा हाॅक टीम भी सत्र के दौरान भराड़ीसैण क्षेत्र में तैनात रहेगी।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड : पायलट को मिला तकनीकी खराबी का अलर्ट, राज्यपाल के हेलीकॉप्टर ने श्रीनगर गढ़वाल में की इमरजेंसी लैंडिंग

Sun Mar 8 , 2026
श्रीनगर गढ़वाल (पौड़ी): उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि) गुरमीत सिंह के हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी आने से इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। टिहरी झील महोत्सव से लौटते हुए रविवार दोपहर करीब 1 बजे हेलीकॉप्टर श्रीनगर क्षेत्र में पहुंचा तो पायलट को तकनीकी समस्या का अलर्ट मिला। पायलट ने तुरंत सूझबूझ […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!