उत्तरकाशी : हीट वेव और डेंगू से निपटने को स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, जिला चिकित्सालय से लेकर पीएचसी-सीएचसी तक बनाए जा रहे विशेष वार्ड, उपचार और बचाव के लिए व्यापक तैयारियां

उत्तरकाशी : मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बी. एस. रावत ने बताया कि वर्तमान में बढ़ते तापमान एवं मौसम परिवर्तन को देखते हुए जनपद में हीट वेव (लू) तथा डेंगू रोग की रोकथाम एवं प्रभावी प्रबंधन हेतु स्वास्थ्य विभाग द्वारा विशेष तैयारियां की जा रही हैं। राज्य स्तर से प्राप्त दिशा-निर्देशों के क्रम में जनपद के समस्त चिकित्सालयों एवं स्वास्थ्य इकाइयों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

उन्होंने बताया कि हीट वेव से बचाव एवं उपचार हेतु जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी में 10 बेड, उप जिला चिकित्सालय पुरोला में 05 बेड तथा पीएचसी/सीएचसी स्तर पर 02-02 बेड के Heat Related Illness (HRI) वार्ड स्थापित किए जा रहे हैं। इन वार्डों में मरीजों के उपचार हेतु आवश्यक दवाइयां, ORS, आईवी फ्लूड, कूलिंग व्यवस्था, पर्याप्त पेयजल एवं अन्य जरूरी संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। साथ ही स्वास्थ्य इकाइयों को हीट स्ट्रोक से प्रभावित मरीजों के त्वरित उपचार एवं रेफरल व्यवस्था के निर्देश दिए गए हैं।

इसके अतिरिक्त डेंगू रोग की रोकथाम हेतु जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी में 10 बेड, पीएचसी/सीएचसी में 02-02 बेड तथा उप चिकित्सालय पुरोला में 05 बेड के पृथक डेंगू आइसोलेशन वार्ड तैयार किए जा रहे हैं। सभी स्वास्थ्य इकाइयों को मच्छरदानी, आवश्यक दवाइयों एवं Standard Case Management की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रत्येक डेंगू आइसोलेशन वार्ड हेतु एक नोडल अधिकारी भी नामित किया जा रहा है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की कि हीट वेव से बचाव के लिए अत्यधिक गर्मी के दौरान आमजन दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक धूप में निकलने से बचें, अधिक मात्रा में पानी पिएं, हल्के सूती कपड़े पहनें तथा बच्चों, बुजुर्गों एवं गर्भवती महिलाओं का विशेष ध्यान रखें। इसी प्रकार डेंगू से बचाव हेतु घरों के आसपास पानी एकत्र न होने दें, कूलर एवं पानी की टंकियों को नियमित रूप से साफ करें, पूरी बांह के कपड़े पहनें तथा मच्छरदानी एवं मच्छररोधी उपायों का प्रयोग करें।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विरासत को सहेजते हुए विकास की राह पर आगे बढ़ रहा उत्तराखंड – सचिव डॉ. आर राजेश कुमार

Sat May 23 , 2026
उत्तराखंड बनेगा संतुलित और मानवीय विकास का राष्ट्रीय मॉडल – सचिव डॉ. आर राजेश कुमार स्वास्थ्य, आवास, डिजिटल सुशासन, पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को बताया अगले दशक की विकास यात्रा का आधार बोले – विकास केवल निर्माण नहीं, बल्कि बेहतर जीवन, अधिक अवसर और जनविश्वास का विषय गांव-गांव तक स्वास्थ्य […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!