कर्णप्रयाग भू-धंसाव : प्रभावित परिवारों के पुनर्वास में तेजी का भरोसा

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली के जिलाधिकारी गौरव कुमार ने कर्णप्रयाग क्षेत्र में भू-धंसाव से प्रभावित परिवारों के पुनर्वास और मुआवजा प्रक्रिया को तेज करने का भरोसा दिया है। कर्णप्रयाग के बहुगुणा नगर और सुभाषनगर में प्रभावित परिवारों से संवाद करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि सभी परिवार आपसी सहमति से क्षतिग्रस्त मकानों के मुआवजे और संभावित विस्थापन के संबंध में एकमत प्रस्ताव तैयार करें। इस प्रस्ताव को शासन को भेजा जाएगा, जिससे आगे की कार्रवाई में तेजी लाई जा सकेगी।

बैठक में अनिल नौटियाल ने बताया कि भू-धंसाव का मामला मुख्यमंत्री के संज्ञान में लाया गया है। मुख्यमंत्री ने इसे गंभीरता से लेते हुए सचिव आपदा प्रबंधन से चर्चा की है। इसी क्रम में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। उन्होंने प्रभावित परिवारों से अपील की कि वे जल्द से जल्द आपसी सहमति बनाकर लिखित प्रस्ताव प्रस्तुत करें, ताकि मुआवजा वितरण और भू-धंसाव क्षेत्र में ट्रीटमेंट कार्य शुरू किया जा सके।

सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता प्रशांत श्रीवास्तव ने बताया कि प्रभावित क्षेत्र में आवश्यक तकनीकी ट्रीटमेंट कार्य प्रस्तावित हैं, लेकिन मुआवजे को लेकर एकमतता न होने से कार्यों के क्रियान्वयन में बाधा आ रही है। सहमति बनते ही विभाग प्राथमिकता के आधार पर कार्य शुरू करेगा।

बैठक में सभासद कमला रतूड़ी ने प्रभावित परिवारों के साथ जल्द एकमत प्रस्ताव तैयार करने का आश्वासन दिया। सभासद सीमा देवी, हेमा डिमरी और रीना देवी ने भी क्षतिग्रस्त मकानों के उचित मुआवजे और त्वरित ट्रीटमेंट की आवश्यकता पर जोर दिया।

इस दौरान पालिकाध्यक्ष गणेश शाह, एसडीएम सोहन सिंह रांगड़ सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी और प्रभावित परिवारों के सदस्य मौजूद रहे।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आईआईटी रुड़की और उत्तराखंड स्पेस एप्लीकेशन सेंटर के बीच हुआ एमओयू, अंतरिक्ष विज्ञान एवं जियोस्पेशियल तकनीक में सहयोग को बढ़ावा

Tue Apr 21 , 2026
रुड़की : भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की (आईआईटी रुड़की) ने उत्तराखंड स्पेस एप्लीकेशन सेंटर के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसका उद्देश्य अंतरिक्ष विज्ञान एवं जियोस्पेशियल अनुप्रयोगों के क्षेत्र में अकादमिक, वैज्ञानिक और अनुसंधान सहयोग को सुदृढ़ करना है। यह समझौता प्रो. कमल किशोर पंत, निदेशक, आईआईटी […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!