गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय में फर्जी प्रमाण पत्र मामले में पौड़ी पुलिस ने गाजियाबाद से की गिरफ्तारी

यमकेश्वर। गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय, विथ्याणी में फर्जी प्रमाण पत्र का मामला सामने आया था। जिसके बाद विद्यालय की ओर से फर्जी प्रमाणपत्र मामले की एफआईआर दर्ज कराई गई थी।

उत्तराखंड पुलिस द्वारा फर्जी एवं कूटरचित प्रमाणपत्रों के आधार पर सरकारी नौकरी प्राप्त करने के मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुये असिस्टेंट प्रोफेसर को गाजियाबाद से गिरफ्तार किया है।

गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय, विथ्याणी, यमकेश्वर में नियुक्ति के लिए फर्जी प्रमाणपत्रों का इस्तेमाल किए जाने के संबंध में थाना यमकेश्वर में मुकदमा दर्ज किया गया था।

विवेचना के दौरान पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर पुलिस टीम ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

 

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

काशीपुर को प्रदेश में और रुद्रपुर को हिमालयी राज्यों में मिला प्रथम पुरस्कार, मुख्यमंत्री ने जताया हर्ष

Sat Nov 14 , 2026
देहरादून : मुख्यमंत्री ने कहा- स्वच्छता के क्षेत्र में उत्तराखण्ड के शहरों की यह उपलब्धि राज्य के लिए गौरव का विषय, अन्य निकाय भी इससे प्रेरणा लेकर स्वच्छता के क्षेत्र में करें बेहतर प्रदर्शन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास में काशीपुर के महापौर दीपक बाली, […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!