शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने बच्चों की प्रतिभा की करी सराहना ,उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए दिए प्रेरक संदेश

डोईवाला: बाल दिवस के अवसर पर राजकीय इंटर कॉलेज कोटी भानियावाला में राज्य स्तरीय बाल चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें आज प्रदेश के चिकित्सा एवं शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा, कला और विचारों को प्रभावशाली रूप से मंच पर प्रस्तुत किया।

मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बच्चों के उत्साह की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरक संदेश दिए। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाने, सकारात्मक सोच विकसित करने और नेतृत्व क्षमता को प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

बाल चौपाल में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जिससे कार्यक्रम उत्साह और ऊर्जा से भर गया।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्यमंत्री  धामी ने जौलजीबी मेले का किया शुभारंभ, कहा भारत-नेपाल की पारंपरिक मित्रता का प्रतीक

Sat Nov 15 , 2025
पिथौरागढ़ : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जौलजीबी, पिथौरागढ़ में भारत-नेपाल सीमा पर काली और गोरी नदी के संगम पर आयोजित होने वाले ऐतिहासिक जौलजीबी मेले का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न घोषणाएं कीं। विकासखण्ड मुनस्यारी अन्तर्गत ग्राम हूपली में झलूड़ी से पल्याती तक मार्ग निर्माण किया […]

You May Like

Share
error: Content is protected !!