मुख्यमंत्री धामी ने 6 मोबाइल टॉयलेट वैन को फ्लैग ऑफ कर किया रवाना

खटीमा : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा स्थित निजी आवास नगला तराई से 06 मोबाइल टॉयलेट वैन को फ्लैग ऑफ कर रवाना किया। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की प्रेरणा से रेकिट एवं प्लान इंडिया की ओर से ये कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) के तहत यह पहल की गई है।

इसका मुख्य उद्देश्य पूर्णागिरी मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन के आलोक में स्वच्छता और जन स्वास्थ्य को बढ़ावा देना है । रेकिट संस्था ने जिला प्रशासन चंपावत को CSR के तहत पूर्णागिरि मेले के लिए ये वैन उपलब्ध कराई है। इन छह वैनों में चार महिला और चार पुरुष शौचालय के साथ-साथ दो चेंजिंग रूम भी हैं।

फ्लैग ऑफ कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष नगर पालिका रमेश चंद्र जोशी, दर्जा मंत्री अनिल कपूर डब्बू, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, मनीष कुमार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा, सीडीओ दिवेश शाशनी,एडीएम कस्तूभ मिश्रा आदि मौजूद थे।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्यमंत्री धामी ने मुनस्यारी में आईटीबीपी जवानों और स्थानीय लोगों के साथ की मॉर्निंग वॉक

Wed Oct 29 , 2025
मुनस्यारी : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रातः काल भ्रमण के दौरान सीमांत क्षेत्र मुनस्यारी में देश के प्रहरी ITBP के जवानों व स्थानीय लोगों के साथ चाय की चुस्कियों का आनन्द लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्थानीय जनता की कुशलक्षेम जानी और उनसे बात कर सरकार द्वारा संचालित विकासपरक […]

You May Like

Share
error: Content is protected !!