मुख्यमंत्री धामी से मुख्यमंत्री आवास में अंकिता भंडारी के पिता – माता ने की मुलाकात

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शासकीय आवास में स्वर्गीय अंकिता भंडारी के पिता वीरेंद्र सिंह भंडारी व माता सोनी देवी ने भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने प्रकरण से संबंधित अपने मंतव्य एवं भावनाएं मुख्यमंत्री के समक्ष रखीं। मुख्यमंत्री ने स्व. अंकिता के माता-पिता को पूरी संवेदनशीलता के साथ सुनते हुए आश्वस्त किया कि राज्य सरकार पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मामले में न्याय सुनिश्चित करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने पीड़ित परिवार को हर संभव सहयोग एवं उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

The post मुख्यमंत्री धामी से मुख्यमंत्री आवास में अंकिता भंडारी के पिता – माता ने की मुलाकात first appeared on doonvoice.

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विभिन्न विकास योजनाओं के लिए मुख्यमंत्री धामी ने 227.73 करोड़ रुपए की धनराशि का दिया अनुमोदन

Thu Jan 8 , 2026
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹227.73 करोड़ की धनराशि का अनुमोदन किया गया है। उन्होंने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर परियोजना के अन्तर्गत रोडी बेलवाला क्षेत्र पुनरोद्धार विकास कार्य हेतु ₹59.11 करोड़ की योजना का अनुमोदन प्रदान किया है। मुख्यमंत्री द्वारा गैरसैंण (चमोली) विधानसभा परिसर, […]

You May Like

Share
error: Content is protected !!