उत्तराखंड से दुखद खबर : दर्दनाक सड़क हादसा, खाई में गिरी कार, पांच लोगों की मौत

नैनीताल। उत्तराखंड के नैनीताल जिले में गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। भवालीगांव बाईपास मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार अचानक संतुलन खो बैठी और सड़क से नीचे खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों की मदद से बचाव अभियान शुरू किया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे में कार सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि प्रशासन की ओर से मृतकों की आधिकारिक पहचान अभी जारी नहीं की गई है। दुर्घटना में अन्य लोगों के घायल होने की भी आशंका जताई जा रही है।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड : जंगल में आग बुझाने गया फायर वाचर खाई में गिरा, दर्दनाक मौत

Fri May 22 , 2026
चमोली। चमोली जनपद के बिरही क्षेत्र में चीड़ के जंगल में लगी आग बुझाने के दौरान एक फायर वाचर की दर्दनाक मौत हो गई। आग बुझाने गए फायर वाचर का शव गुरुवार सुबह करीब 70 मीटर गहरी खाई में मिला। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!